फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Santosh Trophy football championship begins: Punjab and Jammu and Kashmir teams register wins.

संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू: पंजाब और जम्मू-कश्मीर की टीमों की जीत

Mon, 15 Dec 2025 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Santosh Trophy football championship begins: Punjab and Jammu and Kashmir teams register wins.
माहिलपुर (होशियारपुर)। पंजाब फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित 79वीं संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज माहिलपुर के श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में धूमधाम से हुआ। उद्घाटन समारोह में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर गुरप्रीत सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि अर्जुन अवॉर्डी फुटबॉलर गुरदेव सिंह गिल ने स्पोर्ट्स फंक्शन की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि माहिलपुर पंजाब फुटबॉल का गढ़ है, जहां संतोष ट्रॉफी मैचों की मेजबानी करना गर्व की बात है। पहले मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम ने लद्दाख को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने इस आयोजन की सराहना की। इस मैच में पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 6-0 के बड़े अंतर से हराया। संतोष ट्रॉफी की शुरुआत के साथ ही फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed