फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Roads to be built in Samana villages at a cost of Rs 3.94 crore: Jodmajra

समाना के गांवों में 3.94 करोड़ की लागत बनेंगी सड़कें: जौड़ामाजरा

Sat, 11 Oct 2025 08:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Roads to be built in Samana villages at a cost of Rs 3.94 crore: Jodmajra
-पूर्व मंत्री ने 16 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया
विज्ञापन

----
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। समाना केे विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 16 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। समाना विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में 3.94 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए जौड़ामाजरा ने कहा कि में पंजाब सरकार लोगों को बेहतर परिवहन सड़कें उपलब्ध कराने के लिए बेहद गंभीर है।
विधायक ने 274.57 लाख रुपये की लागत से मद्दो माजरा, खेड़ी बरना, गाजेवास, मवी सैप से समाना रोड तक 11.50 किलोमीटर लंबी सड़कों, 66.20 लाख रुपये की लागत से बठोई कलां से मद्दो माजरा तक 2.95 किलोमीटर लंबी सड़कों और 53.50 लाख रुपये की लागत से डकाला करहाली रोड से बठोई कलां तक 2 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का उद्घाटन किया। जौड़ामाजरा ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार ने पंजाब के 8000 करोड़ रुपये के ग्रामीण विकास फंड को रोक दिया है लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गांवों की सड़कों के निर्माण के लिए विशेष फंड जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने भी हलके की ग्रामीण सड़कों की कभी सुध नहीं ली लेकिन अब सभी सड़कों का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलकार सिंह गज्जूमाजरा, गुरदेव सिंह टिवाना, विभागीय अधिकारी, गांव के पंच, सरपंच व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed