फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP workers Protest in Ludhiana for demanding Case register against MP Bittu

पंजाब : सांसद रवनीत बिट्टू पर केस दर्ज करने की मांग, लुधियाना में भाजपाइयों ने दिया धरना

Mon, 04 Jan 2021 06:12 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 04 Jan 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
BJP workers Protest in Ludhiana for demanding Case register against MP Bittu
लुधियाना में भाजपाइयों का धरना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर सोमवार को भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल की अगुवाई में घंटाघर चौक पर धरना दिया गया। धरने से पहले पुलिस ने घंटाघर चौक के आसपास एक किलोमीटर का इलाका सील कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के कारोबारियों को परेशानी होने लगी। इस पर भाजपा नेताओं ने पुलिस पर जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाया और दोपहर तीन बजे तक चलने वाला धरना एक बजे ही समाप्त कर दिया गया। भाजपा नेताओं ने मंगलवार से रोजाना पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर 12 बजे से तीन बजे तक धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन


भाजपा जिला प्रधान सिंगल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद बिट्टू पंजाब का माहौल खराब करने के लिए जानबूझकर विवादास्पद बयान दे रहे हैं। यह सब किसान आंदोलन की आड़ लेकर किया जा रहा है। किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे है लेकिन कांग्रेसी अशांति फैलाना चाह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा के धरने के समय यूथ कांग्रेस प्रधान हांडा विरोध करने पहुंचे थे, वह अपने कांग्रेस के झंडा को छोड़ किसानों के झंडे लेकर पहुंचे थे। इससे साफ है कि कुछ नेता जानबूझकर किसानों को भड़काने की कोशिश कर रहे है। भाजपा इसका मुंह तोड़ जवाब देगी।


उन्होंने कहा कि आज भाजपा के धरने से पहले पुलिस प्रशासन ने पूरे एरिया को सील कर दिया है, इससे आसपास के बाजारों में कारोबार ठप हो गया। पुलिस कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है, एरिया सील कर वह लोगों को भाजपा के खिलाफ करने की साजिश रच रही है। भाजपा कारोबारियों के साथ है, इसलिए वह दो घंटा पहले धरना समाप्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed