फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   refused to marry after the engagement, the girl shot herself

सगाई के बाद शादी से किया इनकार तो युवती ने खुद के पेट में मारी गोली, फौजी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 15 Dec 2020 04:56 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
refused to marry after the engagement, the girl shot herself
बठिंडा। जिले के गांव ढिपाली में एक युवती ने अपने पिता के लाइसेंसी हथियार से अपने पेट में गोली मारकर जान देने का प्रयास किया। घायल युवती अमनजोत कौर (27) को उपचार के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना फूल पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद मंगलवार को युवती अमनजोत कौर के बयान पर वारदात के 14 दिन बाद मंगलवार को आरोपी सैनिक लड़के जीवन कुमार निवासी गांव टल्लेवाला जिला बरनाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में युवती अमनजोत कौर ने बताया कि फौजी जीवन कुमार के साथ 7 नवंबर 2020 को उसकी सगाई हुई थी। सगाई के बाद जब उसके परिवार वाले शादी के लिए दिन तय करने के लिए लड़के और उसके परिवार से बात करने लगे तो लड़का शादी से इनकार करने लगा। पीड़िता ने बताया कि लड़के ने उसके पिता से दहेज में गाड़ी की मांग रखी थी। लड़के की मांग पूरी करने में असमर्थ होने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे दुखी होकर उसने एक दिसंबर को यह कदम उठाया था।
विज्ञापन

थाना फूल के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद मंगलवार को पीड़ित लड़की के बयान पर आरोपी जीवन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। लड़के की पोस्टिंग के बारे में पता किया जा रहा। इंस्पेक्टर ने कहा कि जांच में लड़के की ओर से शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है और दहेज में गाड़ी मांगने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed