{"_id":"6697b8e7e47bb4d1a8014b47","slug":"red-and-blue-beacon-on-white-thar-ludhiana-police-cut-challan-of-vehicle-owner-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सफेद थार पर लगी थी नीली और लाल बत्ती, चालक बजा रहा था हूटर, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सफेद थार पर लगी थी नीली और लाल बत्ती, चालक बजा रहा था हूटर, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, काटा चालान
Wed, 17 Jul 2024 05:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:59 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से ट्रैफिक पुलिस ने थार चालक का चालान काटा है। क्योंकि थार पर लाल व नीली बत्ती लगाई गई थी। इतना ही नहीं चालक ने पुलिस का हूटर भी गाड़ी पर लगा रखा था।
विज्ञापन
Challan
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना में ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख लोगों के बीच रौब दिखाने के लिए महानगर के एक थार चालक ने गाड़ी पर नीली और लाल बत्ती लगा ली। इतना ही नहीं वह गाड़ी में पुलिस का हूटर लगाकर सरेआम बाजार में बजाकर घूमता था। हरगोबिंद नगर इलाके के नीला झंडा गुरुद्वारा साहिब रोड पर उक्त नीली लाल बत्ती जलती और हूटर बजा कर घूमती थार का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
वीडिया खूब वायरल हुआ और जब वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया तो पुलिस ने थार को लोकेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद गाड़ी बुधवार की सुबह भारत नगर चौक के पास जा रही थी तो पुलिस ने उक्त गाड़ी को देखते ही रोक लिया। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई रणजोध सिंह ने थार चालक की हेकड़ी निकालते हुए उसका चालान काटा। थार पर लगा हूटर भी निकलवा लिया। हालांकि थार चालक ने नीली व लाल बत्ती पहले ही निकाल दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरगोबिंद नगर इलाके में एक सफेद रंग की थार का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ड्राइवर नीली-लाल बत्ती जलाता और हूटर बजाता चला जा रहा था। इसका वीडियो जब पुलिस उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तो इस पर एक्शन लिया गया। पुलिस को शक है कि उक्त युवक इलाके में पुलिस रौब और टोल टैक्स से बचने के लिए हूटर और पुलिस की लाइट का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन
एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों के आदेश पर सफेद थार कार को लोकेट किया जा रहा था। आज यह कार भारत नगर चौक के पास आई। जब कार चौक पार करने लगी तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उक्त युवक ने कई नेताओं और बड़े लोगों से बात करवाकर छूटने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एएसआई रणजोध सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर इसी तरह एक्शन जारी रहेगा। आज थार का हूटर उतरवा दिया है। नीली-लाल बत्ती आरोपी पहले ही उतार चुका था। उसका चालान कर दिया है।