फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   record, emergency record in barnala, record in barnala

इमरजेंसी में जेल जाने वालों का पुलिस के पास नहीं रिकार्ड

Tue, 29 Mar 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Tue, 29 Mar 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
record, emergency record in barnala, record in barnala
रिकार्ड - फोटो : demo pic
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाई गई इमरजेंसी के दौरान जेल काटने वाले जनसंघ के कार्यकर्ताओं को सुविधाएं देने के एलान के बाद लोकतंत्र सेनानी संघ के राज्य अध्यक्ष शाम लाल ने इन्हें ये सुविधाएं दिलवाने के लिए प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन


हालांकि बरनाला जिले में इमरजेंसी के दौरान जेल काटने वाले वे कार्यकर्ता और उनके परिवार उस समय निराशा हो गए जब पुलिस ने उन्हें जेल काटने का रिकार्ड देने से ही मना कर दिया। इमरजेंसी के दौरान जेल काटने वाले मरहूम राज महाजन को बाद में आतंकवादियों ने शहीद कर दिया था। इसके अलावा इमरजेंसी के दौरान जेल काटने वाले  राम सरूप पूर्व पार्षद, कृष्ण चंद कांसल, दर्शन कुमार, बाबू कस्तूर चंद, रणधीर भूषण का बरनाला पुलिस के पास रिकार्ड ही नहीं है।
विज्ञापन


संघ के प्रधान शाम लाल व मरहूम राज महाजन के भतीजे ललित महाजन ने बताया कि प्रधानमंत्री के एलान के बाद जब उन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल काटने वालों का रिकार्ड आरटीआई डालकर मांगा तो उन्हें जवाब मिला कि पुलिस के पास उनका कोई रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि वे डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा की ड्यूटी लगाकर पटियाला जेल की रिकार्ड की दोबारा जांच करवाएंगे। डीआईजी जेल लखविंदर सिंह जाखड़ ने बताया कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन के दौरान लगाई गई इमरजेंसी के दौरान जिन लोगों ने जेल काटी थी, उनका रिकार्ड बाड़ के दौरान खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed