फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rape accused Bains said, the accusers themselves will tell the truth

अदालत में सरेंडर करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी बैंस ने कहा- कागजी दुष्कर्म, आरोप लगाने वाले खुद सच्चाई बताएंगे

Tue, 12 Jul 2022 01:42 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rape accused Bains said, the accusers themselves will tell the truth
लुधियाना। दुष्कर्म मामले में सरेंडर करने के बाद पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने अदालत से बाहर आकर कहा कि उन्हें राजनीतिक रंजिश के चलते फंसाया जा रहा है। यह कागजी दुष्कर्म है और आरोप लगाने वाले एक दिन खुद सच्चाई बताएंगे। बैंस ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें फंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के पीछे भी सभी अकाली दल से संबंधित ही लोग हैं। उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और वह हिम्मत के साथ लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

बैंस को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही कमिश्नरेट पुलिस अब उन लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जिन लोगों ने भगोड़ा घोषित होने के बाद कार्रवाई की थी। पुलिस पता लगाएगी कि वह कहां रुका था और किसने मदद की थी। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के पासपोर्ट भी कब्जे में लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत परिसर पहुंचे बैंस समर्थक, की नारेबाजी
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के सरेंडर करने की जानकारी पहले ही उनके साथियों को थी। सोमवार की सुबह से ही बैंस समर्थक अदालत परिसर में जुटना शुरू हो गए थे। जैसे ही पुलिस बैंस और उनके साथियों को ले जाने लगी तो सभी ने उनके समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed