{"_id":"6137941a8ebc3eafb7562a1b","slug":"rampura-resident-youth-sent-complaint-against-sph-and-asi-to-dgp-bathinda-news-pkl4259962165","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीएच एवं एएसआई के खिलाफ रामपुरा निवासी युवक ने डीजीपी को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीएच एवं एएसआई के खिलाफ रामपुरा निवासी युवक ने डीजीपी को भेजी शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। रामपुरा फूल निवासी युवक मनजिंदर सिंह ने मंगलवार को जिले के एसपीएच सुरिंदरपाल सिंह और एएसआई फरविंदर सिंह के खिलाफ डीजीपी, पंजाब को लिखित शिकायत शपथ पत्र के रूप में भेजी है। शिकायतकर्ता ने एसपीएच पर आरोप लगाया कि उसे परेशान करने वाले एएसआई फरविंदर सिंह के खिलाफ कारवाई करने की बजाय एसपीएच ने मंगलवार को उसे अपने कार्यालय में बुलाकर एएसआई फरविंदर के सामने जलील किया। पीडित ने डीजीपी से मांग की है कि उक्त एसपीएच सुरिंदरपाल सिंह को तुरंत जनता से संपर्क करने वाले महत्वपूर्ण पद से हटाया जाए और दोबारा ऐसे किसी भी पद पर न लगाया जाए।
फरीदनगर, रामपुरा फूल के रहने वाले पीडित युवक मनजिंदर सिंह ने डीजीपी को भेजी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त 2021 को रात करीब 8:15 पर जब वो अपने घर पर था तो उसके पड़ोसी एएसआई फरविंदर सिंह ने उनके घर के सामने आकर गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उक्त एएसआई उसे जान से मारने और झूठे पुलिस केस में फंसाने की धमकियां देने लगा। पीड़ित युवक ने बताया कि उक्त एएसआई जब उसको धमकियां देता हुआ गाली गलौच कर रहा था तो उसने उसी समय पंजाब पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 पर एएसआई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उसकी शिकायत पर कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं आया।
युवक ने बताया कि पूरी रात उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की गई तो अगले दिन 13 अगस्त को उसने तत्कालीन एसएसपी को एएसआई के खिलाफ शिकायत दी। उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवक ने बताया कि 26 अगस्त को उसने बठिंडा आईजी के पास एएसआई फरविंदर सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी। आईजी ने उक्त शिकायत को एसपीएच सुरिंदरपाल सिंह के पास भेज दिया। जिस संबंध में सात सितंबर को उसे एसपीएच सुरिंदर पाल सिंह ने अपने कार्यालय में बुलाया जहां पर वो पहुंचा तो पहले से एसपीएच के पास एएसआई फरविंदर सिंह मौजूद था। युवक ने आरोप लगाया कि एसपीएच ने उसकी शिकायत सुनने की बजाय एएसआई के सामने ही उसे जलील करना शुरू कर दिया और उसके द्वारा दी शिकायत को टेबल से उठाकर फेंक दिया गया। युवक ने डीजीपी पंजाब से मांग की कि ऐसे व्यवहार करने वाले एसपीएच को तुरंत पब्लिक डीलिंग से हटाया जाए और उसे धमकी देने एवं गाली गलौच करने वाले एएसआई फरविंदर सिंह के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए। एसपीएच सुरिंदरपाल सिंह का पक्ष जानने के लिए जब उनसे संपर्क किया गया तो बैठक में व्यस्त होने की बात कही। आईजी जसकरन सिंह ने कहा कि वह इस मामले की जांच के लिए एसएसपी को आदेश जारी करेंगें।