{"_id":"6927191fe9eac72b880c92e1","slug":"punjabs-state-support-price-for-sugarcane-is-rs-416-per-quintal-the-highest-in-the-country-ludhiana-news-c-16-1-pkl1082-881757-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पंजाब में गन्ने का राज्य समर्थन मूल्य 416 रुपये प्रति क्विंटल, देश में सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पंजाब में गन्ने का राज्य समर्थन मूल्य 416 रुपये प्रति क्विंटल, देश में सबसे ज्यादा
विज्ञापन
-सीएम मान ने किया एलान, 15 रुपये की बढ़ोतरी, पहले 401 रुपये था
-दीनानगर में नई शुगर मिल व को-जनरेशन प्लांट का किया उद्घाटन
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो
गुरदासपुर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गन्ने का राज्य समर्थन मूल्य 15 रुपये बढ़ाकर 416 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने बुधवार को गुरदासपुर के दीनानगर में इसका एलान किया। इसके साथ ही पंजाब अब देश में सबसे ज्यादा राज्य समर्थन मूल्य देने वाला राज्य बन गया है। इससे पहले पंजाब में यह मूल्य 401 रुपये था। पिछले साल समर्थन मूल्य में 10 रुपये की वृद्धि की गई थी। हरियाणा 415 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दे रहा है।
सीएम मान ने दीनानगर में नई सहकारी शुगर मिल और को-जनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आगामी पेराई सीजन से गन्ने की खरीद इसी रेट पर शुरू होगी। मान ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि पंजाब का किसान देश में सबसे ज्यादा भाव पाए और यह परंपरा आज भी बरकरार है। यह फैसला खास तौर पर सीमावर्ती जिलों के उन किसानों के हित में लिया गया है जहां गन्ना मुख्य फसल है। उन्होंने कहा कि गन्ना फसल विविधीकरण की रीढ़ है और यह कदम राज्य के जल संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती देगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनानगर की यह सहकारी शुगर मिल वर्ष 1980 में मात्र 1,250 टीसीडी क्षमता के साथ शुरू हुई थी जिसे 1987 में बढ़ाकर 2,000 टीसीडी किया गया था। चार दशकों से अधिक समय से यह मिल क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों की सेवा कर रही है लेकिन क्षेत्र में अब लगभग 80 लाख क्विंटल गन्ना पैदा हो रहा है जबकि मिल की पुरानी क्षमता सिर्फ 25 लाख क्विंटल प्रति सीजन थी। इस बड़ी कमी को दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने मिल के व्यापक आधुनिकीकरण एवं विस्तार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हाथ में लिया। अब मिल की पेराई क्षमता 5,000 टीसीडी तक पहुंचा दी गई है। साथ ही अत्याधुनिक सल्फर-रहित रिफाइंड शुगर प्लांट भी स्थापित किया गया है जो प्रीमियम गुणवत्ता वाली चीनी तैयार करेगा।
विज्ञापन
28.5 मेगावाट का पावर प्लांट
इस परिसर में 28.5 मेगावाट का को-जनरेशन पावर प्लांट भी शुरू किया गया है जो पीएसपीसीएल को 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली निर्यात करेगा। इससे हर पेराई सत्र में लगभग 20 करोड़ रुपये का सालाना अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है जिससे मिल की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विस्तार से मिल को गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों की संख्या 2,850 से बढ़कर करीब 7,025 हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बटाला सहकारी शुगर मिल में तैयार सल्फर-मुक्त प्रीमियम ब्रांड फतह शुगर भी लॉन्च किया। इसमें रिफाइंड, कास्टर और आइसिंग शुगर के एक किलो पैक के साथ-साथ 5 ग्राम के पाउच भी उपलब्ध कराए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही यहां मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। तरनतारन में लड़कियों के लिए सरकारी कॉलेज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही नए डॉक्टरों की भर्ती अंतिम चरण में है और इन्हें शीघ्र सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। मान ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे यह सुनिश्चित करें कि हाल के बाढ़ राहत के नाम पर प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1,600 करोड़ रुपये की राशि पंजाब को जल्द मिले। मान ने कहा कि पंजाब के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए वह चंडीगढ़ या पंजाब यूनिवर्सिटी के दर्जे से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।