{"_id":"6130f0af8ebc3e61cf7e0614","slug":"punjabi-singer-amy-virk-s-troubles-increased-ludhiana-news-pkl4254503131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक एमी विर्क की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक एमी विर्क की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। ऐतिहासिक जामा मस्जिद से नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाबी गायक ऐमी विर्क की ओर से अपने एक गीत में रसूल शब्द की बेअदबी करने की कड़े शब्दों में निंदा की है, उन्होंने सरकार से ऐमी विर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। यहां बता दे कि वीरवार को शाही इमाम इस मामले पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे।
नायब शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम धर्म में अल्लाह ताआला की तरफ से आखिरी रसूल हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैही वसलम को सबसे बड़ा दर्जा दिया गया है, वो अल्लाह के आखिरी रसूल हैं। दुनिया में जब कहीं भी रसूल का शब्द इस्तेमाल किया जाता है तो उसका मतलब यही होता है कि हजरत मुहम्मद रसुल्लाह का फरमान है। नायब शाही इमाम ने कहा कि कल ही मलेरकोटला की एक मुसलमान बहन की ओर से इस तरफ ध्यान दिलवाया गया और फिर वीडियो देखने पर यह बात यकीनी हो गई कि ऐमी विर्क ने इस्लामी शब्दों का इस्तेमाल अपनी तस्वीर के साथ करके ना काबिल-ए-बर्दाश्त गुस्ताखी की है।
उन्होंने कहा कि एमी विर्क की फिल्म सुफना में गाया गया यह गीत और इसके शब्द दुनिया भर के मुसलमानों को ठेस पहुंचाने वाले हैं। नायब शाही इमाम ने बताया कि इस विषय में लुधियाना पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र ई-मेल द्वारा भेज दिया गया है। नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान ने कहा कि कार्रवाई न होने की सूरत में पंजाब भर के मुसलमानों की लुधियाना में मीटिंग बुला कर अगली रणनीति का एलान कर दिया जाएगा।