फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Transport Minister Amrinder Singh Raja Warring cleaned garbage at the bus stand in Ludhiana

एक्शन में परिवहन मंत्री वड़िंग: लुधियाना बस स्टैंड पर सुबह की सफाई, दोपहर बाद अवैध 40 स्लीपर बसें की सीज

Sun, 03 Oct 2021 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Oct 2021 06:53 PM IST
सार

परिवहन मंत्री राजा वड़िंग ने कहा कि आने वाले 10 दिन में उनका विभाग ट्रांसपोर्ट माफिया पर नकेल कसेगा। उनका मकसद निजी ट्रांसपोर्ट को बंद करवाना नहीं है लेकिन टैक्स चोरी करने वाले और बिना परमिट चलने वाली बसों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। ट्रांसपोर्ट और आरटीए विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर मंत्री वड़िंग ने कहा कि यह बात सही है कि भ्रष्टाचार है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर कोई अधिकारी किसी निजी ट्रांसपोर्ट को फायदा देते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Punjab Transport Minister Amrinder Singh Raja Warring cleaned garbage at the bus stand in Ludhiana
लुधियाना बस स्टैंड पर सफाई करते परिवहन मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परिवहन मंत्री बनते ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक्शन मोड में आ चुके हैं। रविवार को वह सुबह आठ बजे लुधियाना बस स्टैंड पर पहुंचे और सफाई की। दोपहर बाद परिवहन मंत्री ने लुधियाना बस स्टैंड के पास स्थित निजी बस स्टैंड पर धावा बोला। उन्होंने लुधियाना से यूपी, दिल्ली, बिहार व राजस्थान जाने वाली स्लीपर बसों की जांच की और 40 बसों के चालान करवा कर उन्हें सीज कर दिया। उनकी इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट माफिया में हड़कंप है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे
विज्ञापन


राजा वड़िंग ने कहा कि सोमवार को एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर लोग अपनी शिकायत कर सकेंगे। रविवार को सबसे पहले उन्होंने बस स्टैंड का दौरा किया लेकिन गंदगी को देखते ही उनका पारा चढ़ गया। वह खुद ही मौके से कचरे को एकत्रित कर डस्टबिन में डालने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री को कचरा उठाता देख खुद साथ चल रहे अधिकारी भी कचरा उठाने को मजबूर हो गए। उन्होंने मौके पर सफाई ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाते हुए कहा कि अगर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो खैर नहीं है। गौरतलब है कि परिवहन विभाग की तरफ से रविवार को पूरे पंजाब में सफाई अभियान का आगाज किया गया था।

इसी के तहत मंत्री राजा वड़िंग रविवार सुबह आठ बजे बस स्टैंड लुधियाना पहुंचे। यहां सबसे पहले सफाई व्यवस्था को जांचा, आखिरकार अव्यवस्था देख खुद सफाई करने में जुट गए। मंत्री को ऐसा करता देख अधिकारियों को मैदान में उतरना पड़ा। बस स्टैंड में भरा गंदा पानी देखते ही मंत्री राजा वड़िंग ने मौके पर मशीन बुलाई। 

उन्होंने लोगों और बस चालकों से बातचीत की। उन्हें साफ कहा कि अब पहले जैसा काम नहीं चलेगा। उन्होंने बस में सफर करने वाले लोगों को होने वाली समस्या की शिकायत करने के लिए सोमवार एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने की बात कही है, ताकि वीडियो या फोटो डालकर समस्या को बता सकें। 

यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया

दोपहर लगभग 12:15 बजे अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ सटे छोटे बस स्टैंड पर मंत्री राजा अधिकारियों सहित पहुंचे। यहां से चलने वाली स्लीपर बसों के दस्तावेजों की जांच की, जिनके पास दस्तावेज नहीं थे, उनका चालान किया गया। वहीं 40 बसों को मौके पर सीज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed