{"_id":"6697998560eaf21187078ef1","slug":"punjab-police-si-dies-dead-body-found-in-lig-flat-ludhiana-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के एसआई की मौत: एलआईजी फ्लैट में मिला शव, लुधियाना पुलिस लाइन में तैनात था अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस के एसआई की मौत: एलआईजी फ्लैट में मिला शव, लुधियाना पुलिस लाइन में तैनात था अरविंद
Wed, 17 Jul 2024 03:45 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:45 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हुई है। सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह का शव उसके फ्लैट पर मिला है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना में पंजाब पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर (एसआई) तैनात अरविंदर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और उसका शव वर्धमान के पास स्थित एलआईजी फ्लैट में मिला। जहां वह रहता था। आसपास के लोगों ने शव देख कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसीपी पूर्वी रुपदीप कौर और थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरविंदर सिंह मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला था। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर अरविंदर सिंह की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
एसीपी रुपदीप कौर ने बताया कि अरविंदर सिंह लुधियाना पुलिस लाइन में पिछले काफी समय से तैनात था। लुधियाना में वह एलआईजी फ्लैट में रहता था। मंगलवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि अरविंदर सिंह की फ्लैट में संदिग्ध हालात में मौत हुई है। इसके बारे में पड़ोसियों ने पुलिस को बताया था। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पे पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी है। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही क्लीयर हो पाएगा कि अरविंदर सिंह की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन