फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, moga, crime

बख्शीखाने से भागा प्रेमिका संग काबू

Sat, 11 Jan 2014 09:53 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 11 Jan 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
punjab, moga, crime
पिछले वर्ष दिसंबर में अदालत के बख्शीखाने से फरार हुए गैंगस्टर कृपाल सिंह कृपाला को देर रात उसकी प्रेमिका और चार अन्य साथियों समेत काबू कर लिया है। उनका सातवां साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात तीन थानों की पुलिस ने लुधियाना-फिरोजपुर नेशनल हाईवे से गुरुकुल स्कूल के साथ जाती लिंक रोड पर हड्डा रोडी पर से आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने इनके पास से एक वेरना कार, एक मोटरसाइकिल और तीन पिस्तौल और कापे बरामद किए हैं। इन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि कृपाल सिंह निवासी तलवंडी भगेरिया अपनी महिला मित्र व दूसरे साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बना रहा है। उन्होंने थाना अजीतवाल के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर और थाना बाघापुराना इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार की अगुवाई वाली पुलिस के साथ मिलकर वहां दबिश दी तो सामने से दो हवाई फायर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाना अजीतवाल के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने दो फायर किए। इस पर सब वहां से भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें अलग-अलग पुलिस पार्टियों की ओर से पकड़ लिया गया। पुलिस ने इनके पास से एक कार, एक मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल देसी, 12 बोर दो कारतूस, 32 बोर पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, दो खोल, एक 315 बोर देसी पिस्तौल दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने कृपाला को उसकी महिला मित्र दलजीत कौर, साथी बलदेव सिंह निवासी तलवंडी भगेरिया, हरप्रीत सिंह निवासी मोगा, जगदीप सिंह निवासी डेलियांवाली जैतो, गुरविंदर सिंह निवासी गांव कालेके को काबू किया है। गुरप्रीत सिंह निवासी बाघापुराना वहां से फरार होने में कामयाब रहा।


सीआईए प्रभारी के अनुसार बलदेव सिंह ही दलजीत कौर को घर से भगाकर ले गया था और कृपाल सिंह को अदालत में भागने में मदद की थी और दोनों को मिलवाया था। फिर सभी को कृपाल सिंह से मिलवाया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार दलजीत कौर की शादी भी तय हो चुकी थी और उसके घर से भागने के बाद दलजीत कौर की मां ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed