फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, kite

डॉन अमिताभ भी दबंग सलमान के संग करेंगे हवा में बातें

Fri, 10 Jan 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 10 Jan 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, kite
पंजाब में लोहड़ी की धूम अभी से शुरू हो गई है। लोहड़ी के दिन पतंग उड़ाने का जुनून हर बच्चे, युवा ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों पर छाया रहता है। इस दिन आसमान रंग-बिरंगे पतंगों से पट जाता है।
विज्ञापन


इस त्योहार पर पतंगों की मांग को देखते हुए इस बनाने वालों ने इस बार राजनीतिक नेताओं के अलावा बच्चों के पसंदीदा कार्टून के  साथ-साथ देवी देवताओं के चित्र वाले पतंग भी तैयार किए हैं। आसमान में इस बार डॉन के अमिताभ बच्चन भी दबंग के सलमान खान के संग हवा में बातें करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही अपने चुनाव चिन्ह तकड़ी के साथ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और दूसरी तरफ उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की फोटो वाले पतंगें भी शहर में धड़ल्ले से बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूंगफली गचक और रेवड़ी की दुकानों के साथ साथ पतंग व डोर की दुकानें भी शहर में कई जगहों पर सजी हुई हैं। स्कूली बच्चे तो कई दिन से पतंगों की खरीद फरोख्त करने में जुटे हुए हैं और लोहड़ी के दिन अपने इंतजाम करने में जुटे हुए हैं। सारा दिन आई बो काटा की आवाज और ऊंचे स्पीकर की आवाजें कानों में गूंजती रहेंगी।

बड़े पतंगों पर लगी है बजरंग बली की फोटो
मार्केट में जहां कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक शख्शियतों की फोटो वाले पतंग हैं वहीं दुकानदारों ने बड़े-बड़े पतंगों पर राम भक्त हनुमान जी की फोटो लगाकर उनको खास तौर पर तैयार किया है। बजरंग बली जी की फोटो वाला पतंग खासा चर्चा में है। इसके अलावा भी कई देवी देवताओं के फोटो वाले पतंग हवा में उड़ते नजर आएंगे।

बच्चों के लिए आए हैं खास पतंग
न्यू शिवाजी नगर इलाके में स्थित निशु पतंग स्टोर के मालिक निशु ने कहा कि बच्चों में इस समय डोरेमान और छोटा भीम सहित कई कार्टून प्रसिद्ध हैं। इन्हें देखते हुए बच्चों के लिए खास डोरेमान, छोटा भीम, बटरफ्लाई, मिक्की माउस सहित अन्य कार्टून के फोटो वाले पतंग तैयार किए गए हैं। बच्चे उक्त कार्टून वाले पतंग देखते ही इसकी मांग करते हैं।


चाइना डोर के बाद बरेली डोर की बढ़ी मांग
लगातार हादसे होने के बाद जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तरफ से चाइना की प्लास्टिक डोर पर बैन लगा दिया गया। दुकानदार निशु ने कहा कि चाइना की डोर बाजार में मिलना बंद हो गई है। दुकान पर आने वाला ग्राहक पहले तो उसे मांगता है, लेकिन वह नहीं मिलती तो उसके बाद उसे कई अन्य डोर की मांग करनी पड़ रही है। चाइना डोर के बंद होने के बाद बरेली की डोर की बिक्री की काफी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed