फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, arrest, Nachhatar Gill

मॉडल से रेप के केस में गायक नछत्तर गिल गिरफ्तार

Wed, 25 Dec 2013 11:08 AM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 25 Dec 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, arrest, Nachhatar Gill

दुराचार के मामले में छह महीने से नामजद पंजाबी गायक नछत्तर गिल को आखिर मंगलवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीसीपी हर्ष बंसल ने बताया कि इस मामले में नामजद बाकी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार, लुधियाना के पीएयू थाने में 26 वर्षीय एक युवती ने शिकायत दी थी कि नछत्तर गिल ने माडलिंग कराने के बहाने उसके साथ कई बार दुराचार किया। शिकायत मिलने के बाद पांच महीने तक इस मामले की जांच चली और पुलिस ने गायक नछत्तर सहित चार लोगों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया था।

पीड़ित युवती जालंधर में एक फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए गई थी। वहां पर उसकी नछत्तर गिल से मुलाकात हुई। गिल ने उसे वीडियो एलबम में माडलिंग के बहाने अपना फोन नंबर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को नंबर देने के कुछ समय बाद नछत्तर गिल ने उसे फोटोशूट का बहाने चंडीगढ़ स्थित एक होटल में बुला लिया। वहां आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में युवती के साथ नछत्तर गिल ने दुराचार किया और उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। वीडियो क्लिप का डर दिखाकर आरोपी ने युवती से कई बार दुराचार किया। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी परेशान रहने लगी तो उन्होंने दबाव देकर अपनी बेटी से पूछताछ की।


उसने घटना की जानकारी उन्हें दी और फोन रिकार्डिंग भी सौंपी। इसके बाद युवती के पिता पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे। पांच महीने की जांच के बाद पुलिस ने नछत्तर गिल सहित चार लोगों पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed