फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Governor Gulab Chand Kataria will march 80 kilometers on foot against drug abuse

80 किमी पैदल चलेंगे राज्यपाल: पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया 10 दिन करेंगे पैदल यात्रा, लोगों से भी की अपील

Sun, 12 Jan 2025 01:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 12 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल पैदल यात्रा करेंगे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 80 किलोमीटर पैदल चलेंगे। अपनी इस पैदल यात्रा के दौरान कटारिया युवाओं को जागरूक करेंगे। 

विज्ञापन
Punjab Governor Gulab Chand Kataria will march 80 kilometers on foot against drug abuse
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। राज्यपाल ने नशे के खिलाफ जिम्मेदारी संभाल ली है। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए दस दिन में राज्यपाल करीब 80 किलोमीटर पैदल चलेंगे। राज्यपाल की तरफ से नशे के खिलाफ जागरूकता यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा में जुड़ने के लिए कटारिया विश्वविद्यालयों, धार्मिक गुरुओं व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के ओपन एयर थिएटर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खास तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान नशे के खिलाफ रैली का भी आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया। रैली में कुछ दूरी तक राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री ने भी युवाओं का साथ दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों ऐसा करने के लिए प्रेरित करने को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि नशे की बढ़ रही कुरीति का समाज पर बुरा असर हो रहा है। युवा पीढ़ी इसकी दलदल में फंस कर बर्बाद हो रही है। ऐसे में नशा मुक्त समाज बना कर ही देश के भविष्य को संवारा जा सकता है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए सरकारों के प्रयास नाकाफी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य मोर्चे में पड़ोसी देश भारत के आगे नहीं टिकता
राज्यपाल ने कहा कि पंजाब गुरुओं और योद्धाओं की भूमि है। आज भी इस धरती पर वैसे ही योद्धा पैदा होते हैं लेकिन नशा ने उनको खोखला कर दिया है। पड़ोसी देश भारत के सामने इस समय सैन्य मोर्चा से लेकर हर मामले में कहीं नहीं टिकता। इसलिए उसने भारत के खिलाफ छद्म युद्ध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है और यहां के युवाओं को नशे के गर्त में धकेल कर उन्हें बर्बाद कर रहा है जिसका असर आने वाले 10 से 15 सालों में सामने आएगा। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पंजाब सरकार, प्रशासन व आम लोग इस यात्रा के जरिये लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed