फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, protest in agriculture university, students protest

विद्यार्थियों ने बेची सब्जियां, धोई गाड़ियां

Mon, 12 Sep 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 12 Sep 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
protest, protest in agriculture university, students protest
लुधियाना के पीएयू के छात्र सब्जी बेचते हुए। - फोटो : अमर उजाला
कृषि विभाग में खाली पदों को भरने की मांग के लिए धरने पर बैठे पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के विद्यार्थियों का रोष प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को विद्यार्थियों ने गेट नंबर दो के बाहर सब्जियां बेचकर और गाड़ियां साफ कर अपना रोष जताया। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को इसी तरह अनदेखा किया जाता रहा तो आने वाले समय में होने वाले किसान मेले का बायकाट करेंगे और पीएयू में किसान मेले को नहीं लगने दिया जाएगा।  
विज्ञापन


धरने से पहले पीएयू में रैली निकाली गई जो दो नंबर गेट से शुरू होकर एक नंबर गेट से होते हुए धरना स्थल पर खत्म हुई। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और नारेबाजी की। इसके बाद विद्यार्थियों ने गेट नंबर दो के बाहर सब्जियां बेची और रोड से निकलने वाली गाड़ियों को साफ कर पैसे जुटाए।
विज्ञापन


इसमें अधिकतर बसें वह थी जो अकाली दल से संबंधित थीं। विद्यार्थियों ने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान करीब 500 रुपये जुटाए गए है। पंजाब सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि उनके पास फंड नहीं है। इसलिए यह पैसे एकत्रित कर सरकार के खजाने में जमा करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी विक्की माहेश्वरी, पंजाब स्टूडेंट यूनियन के फाइनेंस सेक्रेटरी कर्मजीत धरने पर बैठे विद्यार्थियों का सहयोग करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह विद्यार्थियों के साथ हर समय खड़े है और जहां कही भी उन्हें जरूरत होगी, वह उनका साथ देंगे।  


स्टूडेंट्स ने कहा कि कृषि विभाग के विकास अफसर के जहां 600 पद खाली पड़े हैं वहीं भूमि रक्षा अफसरों के 124 और बागवानी विकास अफसरों के 40 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि 2011 के बाद पीएयू सहित 70 कृषि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से प्रत्येक साल हर कॉलेज से 100 स्टूडेंट पासआउट हुए हैं। साल 2016 तक निकलने वाले सारे बैच बेरोजगार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed