{"_id":"56f6a33d4f1c1bbd1ff14e62","slug":"protest-protest-against-government-in-bhatinda-protest-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन सरकार और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन सरकार और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 26 Mar 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file
विकास कार्य न होने के विरोध में वार्ड नंबर 2 के कांग्रेसी पार्षद मलकीत सिंह ने शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लाल झुंबा व समूह कांग्रेसी नेताओं तथा वार्ड निवासियों के सहयोग से सहरहिंद नहर पर पंजाब सरकार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए पुलिस फूंका।
पार्षद मलकीत सिंह ने कहा कि उनके वार्ड से नगर निगम की ओर से भेदभाव किया जा रहा है। हर बार निगम हाउस की बैठक में वह अपने वार्ड की समस्याओं को बताते हैं। हर बार उनकी समस्याओं को अनदेखा कर दिया जाता है। पार्षद ने बताया कि कांग्रेसी होने के चलते उसके साथ व उसके वार्ड के साथ भेदभाव हो रहा है।
उन्होंने बताया कि वार्ड की मुख्य सड़क जोगानंद रोड़ है जो गोबिंदपुरा जेल से जुड़ती है सड़क लगभग डेढ़ किलोमीटर इतनी ज्यादा खस्ताहालत है कि उस रोड़ पर वाहन नहीं चल सकता तथा रोड़ परं बड़े—बड़े खड्डे तथा गंदा पानी भरा रहता है सीवर न होने के कारण जगह—जगह गंदा पानी खड्डों में भरा रहता है। इस सड़क को ठीक करने के लिए कई बार हाउस में मांग की गई है।
विज्ञापन
सीपीएस सिंगला, मेयर बलवंत राय नाथ को मौका भी दिखाया व सुखबीर सिंह बादल को भी पत्र भी भेजे गए। वार्ड के लोगों ने समस्याओं के लिए कई बार मेयर को मांग पत्र सौंप कर समस्या को हल करवाने के लिए मांग कर चुके है। इसके बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ।