{"_id":"56fe9df54f1c1bba31f00105","slug":"protest-plastic-businessman-protest-in-ludhiana-protest-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक कारोबारियों ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक कारोबारियों ने निकाला रोष मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 01 Apr 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में प्रदर्शन करते प्लास्टिक कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में शुक्रवार से प्लास्टिक के कैरी बैग और डिस्पोजेबल उत्पादों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। इस फैसले से गुस्साए कारोबारियों ने शुक्रवार को प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले मंडी केसरगंज में धरना दिया।
मंडी से नगर निगम दफ्तर तक रोष मार्च निकाला और सूबा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कारोबारियों ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक करके केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार पचास माइक्रोन तक के कैरी बैग बनाने और बेचने की गुहार लगाई। कारोबारियों ने साफ किया कि इस फैसले से लाखों परिवार प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में इस प्रतिबंध के हटने तक संघर्ष जारी रहेगा।
शुक्रवार को प्लास्टिक कारोबारी दुकानें बंद करके मंडी केसरगंज में इकट्ठे हुए। मंडी में रोष धरना दिया और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह बत्तरा ने कहा कि सरकार प्लास्टिक कारोबार को बंद करने पर तुली है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम में कारोबारियों ने मुख्य सेहत अधिकारी चरणजीत उप्पल से मुलाकात की।
विज्ञापन
बत्तरा ने कहा कि निगम के अंदर भी लोग प्लास्टिक के कैरी बैग का उपयोग कर रहे हैं, उनका भी चालान किया जाए।
केसरगंज प्लास्टिक मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रधान विपिन कटारिया और महासचिव पुनीत मखीजा ने कहा कि इस कारोबार से जुड़े लाखों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट मंडरा रहा है। इस अवसर पर सुनील कटारिया, मुकेश मरजारा, सर्बजीत सिंह, पवनदीप सिंह, सुभाष, रोहित, हरमीत और जगदीश मौजूद रहे।