फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, labourer protest in ludhiana, ludhiana protest

फैक्ट्रियों में सुरक्षा प्रबंधों की मांग के लिए मजदूरों का प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 13 May 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
protest, labourer protest in ludhiana, ludhiana protest
लुधियाना में प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को टेक्सटाइल होजरी कामगार यूनियन के सदस्यों ने डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ दिन पहले ज्ञान चंद डाइंग फैक्टरी में आग लगने से मरे मजदूरों की मौत का जिम्मेदार फैक्टरी मालिक को बताया।
विज्ञापन


मजदूरों ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाया मामला रफा दफा कर दिया। उन्होंने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने एडीसी को मांग पत्र दिया जिस पर एडीसी ने उन्हें कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे मजदूर नेता लखविंदर सिंह ने कहा कि छह मई की रात करीब दो बजे ज्ञान चंद फैक्टरी में आग लग गई थी। इसमें मजदूर बंटी झा, सतीश राउत और भोला की झुलसने से मौत हो गई थी। कारखाने के जिस कमरे में वे काम कर रहे थे, वहां से बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता था जहां भयंकर आग लगी थी। आपातकालीन स्थिति के लिए कोई रास्ता ही नहीं था। आग लगने से रोकने और बुझाने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखविंदर ने कहा कि मजदूरों की मौत का कसूरवार स्पष्ट रूप से कारखाने का मालिक है जिसने मुनाफे के लालच में सुरक्षा इंतजामों की बड़ी अनदेखी की है। सुरक्षा इंतजामों और अन्य श्रम कानूनों के लागू न होने के कसूरवार श्रम विभाग के अफसर भी हैं। पुलिस ने सदमे के शिकार पीड़ित परिवारों पर दबाव डालकर मामला रफादफा करने की साजिश रची है।


मालिक पर धारा 304 के तहत कार्रवाई बनती थी, लेकिन पुलिस ने धारा 174 के तहत ही कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इस मामले के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि पीड़ित मजदूरों को इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि मालिक और सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों को बीस-बीस लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed