{"_id":"5702920d4f1c1ba44ec811d0","slug":"protest-labour-protest-in-ludhiana-ludhiana-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सियासी गठजोड़ के खिलाफ चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सियासी गठजोड़ के खिलाफ चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में मिनी सचिवालय के बाहर मजदूरों ने लगाया धरना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में चल रहे पुलिस सियासी गठजोड़ के खिलाफ पूर्व विधायक तरसेम जोधा की अगुवाई में रोष मार्च कर चक्का जाम किया गया। मजदूर भट्ठा यूनियन की ओर से रोष मार्च चतर सिंह पार्क से डीसी ऑफिस तक निकाला गया। डीसी आफिस के बाहर 20 मिनट तक चक्का जामकर नारेबाजी की गई। इसके बाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और पांच अप्रैल को डीसी से मीटिंग करवाने का वादा किया। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना उठाया।
इस दौरान तरसेम जोधा और कनवीनर मनजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में चल रहे माफिया राज को जड़ से उखाड़ने के लिए एकजुट और तीखे संघर्ष की जरूरत है। पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं है बल्कि अकाली जत्थेदार पुलिस को चला रहे हैं। हर रोज कत्ल, चोरी और रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अकाली जत्थेदारों की सेवा में लगी हुई है। नेताओं ने कहा कि अकाली भाजपा की गुंडागर्दी और धक्केशाही के खिलाफ विशाल लोक लहर खड़ी की जाएगी।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि अगर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो डीसी आफिस के बाहर पक्का रोष मार्च लगाकर प्रदर्शन कर प्रशासन का सारा काम ठप किया जाएगा। इस मौके पर जसदेव सिंह, उजागर सिंह, संतोख सिंह, अमरनाथ, जगदीश चौधरी, चरणजीत सिंह, शिंदर सिंह, प्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरजीत सिंह और विनोद कुमार मौजूद रहे।