फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, jewellers protest in ludhiana, traffic jaam in ludhiana

सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में ट्रैफिक जाम

Mon, 21 Mar 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 21 Mar 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
protest, jewellers protest in ludhiana, traffic jaam in ludhiana
लुधियाना में प्रदर्शन करते ज्वेलर। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय बजट में सोने और हीरे के आभूषणों पर लगी एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी से गुस्साए ज्वेलर्स ने सोमवार को फव्वारा चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुतले फूंके। ज्वेलर्स ने चौक में ट्रैफिक जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के बैनर तले कारोबारियों ने सड़कों पर उतरकर गुस्सा दिखाया। फव्वारा चौक में जाम के बाद वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पुलिस अधिकारियों ने कारोबारियों को समझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन में संगरूर, सुनाम, धूरी और अहमदगढ़ से भी एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सीकरी, शिव धीर, गोपाल भंडारी, राकेश वर्मा, रतन वर्मा, प्रेम भंडारी और पप्पू धीर ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि सराफा कारोबारियों के आंदोलन को तारपीडो न करे। कारोबारी केंद्र सरकार की बातों में नहीं आएंगे। एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह से खत्म होने तक संघर्ष को जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर मनोज ढांडा, विनीत ढांडा, मीनू पाल खन्ना, प्रीतम ठाकुर, सुनील जैन, राजकुमार वर्मा और सतीश वर्मा समेत कई कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed