फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, jewelers protest in ludhiana, hunger strike in ludhiana

पांच ज्वेलर्स ने दूसरे दिन भी रखी भूख हड़ताल

Fri, 01 Apr 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 01 Apr 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
protest, jewelers protest in ludhiana, hunger strike in ludhiana
लुधियाना में भूख हड़ताल पर बैठे ज्वेलर - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार संघ के बैनर तले शुक्रवार को भी पांच ज्वेलर्स ने दिन भर भूख हड़ताल रखी। इनमें कर्मजीत सिंह गिल, राकेश कुमार, स्वर्ण सिंह चौहान, अवतार सिंह कंडा और स्वराज वधवा शामिल रहे। कारोबारियों ने इस दौरान केंद्र सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेतली ने इस साल के बजट में सोने और हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाने का एलान किया, इसके साथ ही देश भर के ज्वेलर और स्वर्णकार भड़क गए। इसके बाद से धरना प्रदर्शन का दौर जारी है। एक माह से ज्वेलर ड्यूटी हटवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हड़ताल से पंजाब में रोजाना दस करोड़ रुपये और अब तक 300 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो चुका है, लेकिन कारोबारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


संघ के प्रधान आनंद सीकरी और महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि ड्यूटी वापस होने के बाद ही कामकाज शुरू किया जाएगा। कारोबारियों ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से भी चंडीगढ़ में मुलाकात करके उनको ज्ञापन सौंपा है। सुखबीर ने कारोबारियों की बात केंद्र तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। धरने में शिव धीर, विनीत ढांडा, वजीर सिंह, रतन वर्मा, भगवंत सिंह, परमिंदर सिंह, पवन वर्मा, बलराम सिंह, गुरमीत सिंह और शिव भंडारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed