फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest in khanna

खन्ना में शराब माफिया के खिलाफ धरने पर बैठे अकाली

Fri, 14 Aug 2020 09:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
protest in khanna
खन्ना में शराब माफिया के खिलाफ रैली को संबोधित करते सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : KHANNA
खन्ना के अमलोह रोड चौक पर शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शराब माफिया के खिलाफ रैली की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पंजाब में शराब माफिया चला रहे थे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसमें भागीदार हैं और यही वजह थी कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बहोमाजरा में कांग्रेसी के संरक्षण में शराब माफिया द्वारा चलाई जा रही अवैध डिस्टलरी के खिलाफ सुखबीर ने कहा कि कांग्रेसी राज्य को लूट रहे थे जिससे आबकारी राजस्व में 5600 करोड़ का नुकसान हुआ। वरिष्ठ नेता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने पुलिस से मांग की कि अवैध डिस्टलरी मामले में कांग्रेस विधायक गुरकीरत कोटली की भूमिका की जांच की जाए। खन्ना पुलिस जानबूझकर डिस्टलरी स्थापित करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय छोटी मछलियों को निशाना बना रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अवैध डिस्टलरी उस समय फली-फूली थी जब एक गुरसिख परिवार और एक अनुसूचित जाति के खिलाफ क्रूरता करने वाले विवादास्पद एसएचओ बलजिंदर सिंह को कस्बे में तैनात किया गया था। जहरीली शराब कांड के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोपी सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, शरनजीत सिंह ढिल्लों, संता सिंह उम्मैदपुरी तथा गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने भी संबोधित किया। वहीं धारा 144 लागू होने के बावजूद शिअद के रैली करने पर एसडीएम खन्ना संदीप सिंह ने कहा कि इन सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed