{"_id":"669a369bd03ca3afca06397d","slug":"prisoners-attack-on-jail-warden-in-muktsar-jail-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर जेल वार्डन पर जानलेवा हमला: मशीनों से छेड़छाड़ कर रहे थे कैदी, वार्डन ने रोका तो कर दिया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर जेल वार्डन पर जानलेवा हमला: मशीनों से छेड़छाड़ कर रहे थे कैदी, वार्डन ने रोका तो कर दिया हमला
Fri, 19 Jul 2024 03:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:20 PM IST
सार
पंजाब की मुक्तसर जेल में कैदियों ने जेल वार्डन पर जानलेवा हमला कर उसके घायल कर दिया। घायल जेल वार्डन को अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी कैदियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
जेल
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की मुक्तसर जेल में शुक्रवार को कैदियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। इतना ही नहीं जेल में कैदियों की गुंडागर्दी भी देखने को मिली। कैदियों ने जेल वार्डन पर जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जेल में पिक्स मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर उनका दुरुपयोग करने से रोकने पर दो कैदियों ने नुकीले हथियार से जेल वार्डन पर हमला कर दिया। घायल जेल वार्डन को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी कैदी हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में जेल में बंद है।
विज्ञापन
इस मामले में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट के बयान पर थाना सदर में कैदी हरदीप सिंह निवासी कालबनजारा (बरनाला) और अप्रैल सिंह उर्फ शेरा निवासी खुरशेरपुर (जालंधर) के खिलाफ जेल में माहौल खराब करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट वरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त दोनों कैदी जेल में पिक्स मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर उनका दुरुपयोग करने का प्रयास कर रहे थे। 17 जुलाई को जेल कर्मियों ने इन कैदियों को समझाया कि पिक्स मशीनों को हैंग करने से जेल का सिस्टम क्रैश होता है और अन्य कैदियों को अपने परिजनों से बातचीत करने के लिए समस्या आती है।
विज्ञापन
18 जुलाई को लीगल सर्विस अथॉरिटी मुक्तसर से आए वकीलों द्वारा जेल के अंदर बंदियों को लीगल एड की जानकारी देने के लिए बैरकों का दौरा किया जा रहा था। इस दौरान इन कैदियों को समझाने के लिए अन्य बैरक में डालने के लिए बुलाया गया। कैदियों ने आने से इन्कार कर दिया। जब ड्यूटी वार्डन सुखदेव सिंह व कर्मचारी बोहड़ सिंह उक्त बंदियों को ब्लॉक नंबर चार में बुलाने गए तो कैदियों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उक्त कैदियों ने जेल वार्डन सुखदेव सिंह पर लोहे की किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वार्डन सुखदेव सिंह के चेहरे से खून निकलने लगा, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर में भेज दिया गया। सहायक सुपरिंटेंडेंट के अनुसार उक्त कैदियों का ट्रांसफर रोल तैयार करके डीजीपी को भेजा गया है।