फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Powercom officials who went to cut the connection were attacked

कनेक्शन काटने गए पावरकाम के अधिकारियों पर किया हमला

Fri, 25 Feb 2022 10:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Powercom officials who went to cut the connection were attacked
हलवारा। बिल न भरने के कारण बस्सीआं गांव में मीटर कनेक्शन काटने गए पावरकॉम अधिकारिओं की टीम पर गुज्जरों के परिवार ने हमला कर दिया। गुज्जर डेरे के पुरुष और महिलाओं ने विभाग की टीम को आलू के खेत में लेटाकर पीटा और उनकी पगड़ी भी उछाल दी।
विज्ञापन

रिवायती हथियारों से पावरकॉम अधिकारियों की मारपीट करते हुए गुज्जरों ने उनकी वीडियो फिल्म भी बना ली। इसके बाद गुज्जरों ने कनेक्शन काटने और कानूनी कार्रवाई करने पर यह वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इस घटना में असिस्टेंट जूनियर इंजीनियर अजीतपाल सिंह, लाइनमैन मनजिंदर सिंह और शिकायत निवारक तेजिंदरपाल सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। थाना सदर रायकोट में उपमंडल बस्सीआं के सहायक कार्यकारी इंजीनियर अवतार सिंह की शिकायत पर मोहम्मद रफीक सहित 7 अज्ञात पुरुष और महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश मेें रायकोट पुलिस इलाके में गुज्जरों के डेरों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पावरकॉम अधिकारी अवतार सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बस्सीआं गांव में सुखविंदर सिंह के नाम पर लगे मीटर कनेक्शन का बिल काफी समय से नहीं भरा गया था। पावरकॉम अधिकारियों की टीम कानून अनुसार इस मीटर का कनेक्शन काटने पहुंची थी। टीम ने यूपीएस बस्सीआं फीडर का परमिट लेकर एचटी लाइन के जैम्पर उतारने की कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान अहाते में गुज्जर परिवार के चार युवकों ने घेरा डाल लिया और धमकाने लगे। उन्होंने अपनी महिलाओं को बुला लिया। सभों ने मिलकर पावरकॉम टीम पर हमला कर दिया। उन्हें आलू के खेत में लेटाकर पीटा और उनकी पगड़ियां उछाल दीं। गुज्जर परिवार ने सारी घटना की वीडियोग्राफी भी कर ली। उनके सोने के जेवरात भी तोड़ दिए। पावरकॉम अधिकारियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों से किसानों ने आकर उन्हें गुज्जरों के चंगुल से बचाया। गुज्जरों ने धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई की गई तो मारपीट की वीडियो वायरल कर देंगे। जांच अधिकारी एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed