Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Powercom employees had gone to disconnect meters of defaulters, people surrounded them

Ludhiana: डिफाल्टरों के मीटर काटने गए थे पॉवरकाम मुलाजिम, लोगों ने महिलाओं को आगे कर घेरा, बुरी तरह पीटा

Wed, 12 Mar 2025 08:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 08:17 AM IST
सार

पॉवरकाम की बस्सियां ग्रिड के अधीन शाहजहांपुर दफ्तर से मंगलवार शाम बिजली कर्मी डिफॉल्टिंग अमाउंट वाले ग्राहकों के मीटर काटने चक्क भाई का गांव पहुंचे थे। गांव में इसकी सूचना जंगल में आग की तरह फैली और महिलाओं को आगे कर लोगों ने बिजली कर्मियों को घेर लिया।

विज्ञापन
Powercom employees had gone to disconnect meters of defaulters, people surrounded them
पावरकॉम मुलाजिमों को पीटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजली बिल ना भरने वाले ग्राहकों के मीटर काटने गए पीएसपीसीएल कर्मियों को चक्क भाई का गांव में लोगों ने दौड़ा कर बुरी तरह पीटा। मंगलवार शाम बिजली मुलाजिमों पर हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। मारपीट के दौरान लाइनमैन सुखचैन सिंह की पगड़ी उछल गई और नाजी सिंह के मुंह और नाक पर ज्यादा चोट आई हैं। हमलावरों ने नाजी को जमीन पर गिराया और घसीट कर बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन


पॉवरकाम की बस्सियां ग्रिड के अधीन शाहजहांपुर दफ्तर से मंगलवार शाम बिजली कर्मी डिफॉल्टिंग अमाउंट वाले ग्राहकों के मीटर काटने चक्क भाई का गांव पहुंचे थे। गांव में इसकी सूचना जंगल में आग की तरह फैली और महिलाओं को आगे कर लोगों ने बिजली कर्मियों को घेर लिया। गांव वासी सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त बिजली सहूलत का तर्क देते हुए मीटर काटने का विरोध करने लगे। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप के बीच तनाव बढ़ गया और गांव वासियों ने मुलाजिमों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमला करने वालों ने उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। कुछ राहगीरों ने बिजली कर्मियों को बड़ी मुश्किल से गांव वासियों से बचाया। सुखचैन सिंह और नाजी सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना हठूर के प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। अस्पताल की एमएलआर भी नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed