फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab assembly polls 2022: Even among farmers there is no consensus on tickets

पंजाब चुनाव: किसानों में भी नहीं बन रही है टिकटों को लेकर सहमति, दूसरी बार टालनी पड़ी प्रत्याशियों की सूची

Sun, 16 Jan 2022 09:48 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 16 Jan 2022 09:48 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि दोपहर बाद जब सूची फाइनल हो रही थी तभी स्क्रीनिंग कमेटी के नेता आपस में उलझ पड़े। यही वजह है कि दूसरी सूची जारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Punjab assembly polls 2022: Even among farmers there is no consensus on tickets
प्रेसवार्ता करते संयुक्त समाज मोर्चा के नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जहां अकाली दल, आप और कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। वहीं किसान आंदोलन जीत कर पंजाब के चुनाव मैदान में उतरे संयुक्त समाज मोर्च ने अभी अपने 10 ही उम्मीदवारों का एलान किया है। संयुक्त समाज मोर्चा ने रविवार को एक बैठक आयोजित की थी। बैठक में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

विज्ञापन


किसान संगठनों का संयुक्त समाज मोर्चा उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर एकमत नहीं हो पाया। उम्मीदवारों की दूसरी सूची रविवार को दूसरी बार फिर टालनी पड़ी है। मोर्चा की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद देर शाम पत्रकार वार्ता बुलाई गई थी और इसमें 45 उम्मीदवारों का एलान किया जाना था मगर इस पर फैसला नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


किसान नेता जंगवीर सिंह और बलवंत सिंह बहिरामके ने कहा कि अभी दूसरी सूची पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए हम सूची जारी नहीं कर रहे हैं।
मोर्चा की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बलवीर सिंह राजेवाल समेत अन्य नेता शामिल रहे। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद जब सूची फाइनल हो रही थी तभी स्क्रीनिंग कमेटी के नेता आपस में उलझ पड़े। यही वजह है कि दूसरी सूची जारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निश्चित सरकार हमारी होगी, तब तक स्टेज नहीं, दरियों पर बैठकर करेंगे संघर्ष
मोर्चा के वरिष्ठ नेता रुलदू सिंह मानसा ने कहा है कि निश्चित तौर पर हमारी सरकार बनने जा रही है। हमारी तीन कमेटियां बनी हैं जो अब तक के 1273 उम्मीदवारों के आवेदन में से अच्छे उम्मीदवार चुन रही हैं। हां, देरी जरूर हो रही है, मगर काम ही इतना बड़ा है कि देरी स्वाभाविक है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा निकाल देने पर उनका कहना है कि हम चुनाव लड़ रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि हमें स्टेज पर बोलने का हक नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो वह मोर्चा के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे और स्टेज पर न जाकर हम दरियों पर बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed