फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police registered 27 cases of stubble burning in the district

Ludhiana News: जिले में पराली जलाने के पुलिस ने किए 27 मामले दर्ज

Sat, 02 Nov 2024 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 02 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Police registered 27 cases of stubble burning in the district
डीसी व एसएसपी समेत डीआईजी खुद फील्ड में उतरकर पराली जलाने से रोकने का कर रहे प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। जिले में पराली जलाने के अब तक पुलिस ने 27 केस विभिन्न लोगों पर दर्ज किए हैं। वहीं, दूसरी तरफ जिले के डीसी शौकत अहमद परे, एसएसपी अमनीत कोंडल, डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर खुद फील्ड में उतरकर पराली जलाने के मामलों की चेकिंग कर रहे हैं और लोगों को खुद समझा रहे हैं कि वे पराली न जलाएं।

एसएसपी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले में अब तक अलग-अलग जगहों पर पराली जलाने के कई मामले सामने आए थे। इनमें से पुलिस ने 27 मामलों में विभिन्न लोगों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आगे भी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार पराली जलाए जाने के मामलों पर नजर रखी जा रही है। जैसे ही पराली जलाने के मामले सामने आएंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पराली जलने से बच्चों एवं बुजुर्गो को सांस लेना हुआ मुश्किल
वहीं, पराली जलने के कारण पूरा पर्यावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है, वहीं दूसरी तरफ उक्त पराली के धुएं से बच्चों व बुजुर्गों को सांस लेने में मुश्किल आ रही है। दिन ढलते ही शाम के समय आसमान में धुआं छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed