{"_id":"60ef24e78ebc3e1afd2194e0","slug":"police-preparing-to-bring-the-absconding-couple-from-nepal-ludhiana-news-pkl4200996158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : नेपाल फरार हो चुके दंपती को लाने की तैयारी में जुटी पुलिस, लूट के साजिशकर्ता को दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : नेपाल फरार हो चुके दंपती को लाने की तैयारी में जुटी पुलिस, लूट के साजिशकर्ता को दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
लुधियाना। माडल टाउन स्थित जस्सल फोर्जिंग के मालिक हरि सिंह जस्सल के घर लूट कांड की वारदात को अंजाम देने में साजिशकर्ता और मास्टर माइंड हेमंत को थाना माडल टाउन की पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी हेमंत से पूछताछ कर फरार चल रहे दंपती सहित छह लोगों का पता लगाने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि इस लूटकांड को अंजाम देने वाले दंपती सहित छह लोग नेपाल भाग चुके हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश की तैयारियां करने में जुटी है, ताकि आरोपियों को किसी तरह से नेपाल से काबू किया जा सके। उधर, यह भी चर्चा है कि लूट कांड में शामिल आरोपी नेपाली दंपती ने नौकरी के लिए अपने नाम बदल लिए थे। इसके लिए फर्जी पहचान पत्र तैयार करवाए थे। पुलिस की पूछताछ में चोरी के मास्टर माइंड हेमंत बगोटी ने यह राज उगले हैं। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी दिखाई है। उद्यमी गुरमीत सिंह के घर काम करने वाले नौकर अनिल कुमार का असली नाम मोहन और पत्नी का नाम कमला बिष्ट है। वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी नेपाल के एक ही गांव के रहने वाले हैं।
मास्टर माइंड हेमंत सलेम टाबरी इलाके के फौजी ढाबा में काम करता था। उसी के कहने पर आरोपी 15 मई को लुधियाना पहुंचे थे। हेमंत ने ही उनके रहने खाने का इंतजाम किया और अगले दिन किराये पर कमरा लेकर दे दिया। उसके 15 दिन बाद मोहन और कमला की उद्यमी गुरमीत सिंह के घर में नौकरी लग गई। दोनों का वेतन 30 हजार रुपये महीना रखा गया था। उन्हें कोठी में ही रहने के लिए कमरा दिया गया था। उसी बीच उद्यमी अपनी पत्नी व बच्चों समेत घूमने के लिए देहरादून चला गया। मौका पाकर 3 जुलाई की रात को दंपती ने उद्यमी के वृद्ध माता-पिता और अन्य नौकरों को कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया। दोनों लाखों के जेवर व नकदी चोरी करके फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लूट कांड को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे नेपाल की तरफ गए थे। पुलिस को जब तक पता चला आरोपी नेपाल दाखिल हो चुके थे। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को नेपाल से गिरफ्तार करने के लिए गृह विभाग, विदेश मंत्रालय सहित अन्य विभागों से जानकारी हासिल करनी है। जल्द ही इस बारे में प्रक्रिया शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।