फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police freezes drug smuggler's property worth Rs 27 lakh thirty thousand

Ludhiana News: नशा तस्कर की 27 लाख तीस हजार की प्रापर्टी पुलिस ने की फ्रीज

Tue, 08 Oct 2024 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 08 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Police freezes drug smuggler's property worth Rs 27 lakh thirty thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नशा तस्करी का अवैध धंधा करने के बाद बनाई गई प्रापर्टी को केसों के साथ अटैच करना शुरू कर दिया है। काफी समय से चल रही इस कार्रवाई को कमिश्नरेट पुलिस लगातार आगे बढ़ा रही है।

लाडोवाल इलाके में नशा तस्करी का कारोबार करने वाले गांव भोलेवाल जदीद निवासी सरवन सिंह उर्फ गब्बर की प्राॅपर्टी को पुलिस ने फ्रीज किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गब्बर के खिलाफ थाना लाडोवाल में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपी गब्बर ने नशा तस्करी कर लाखों रुपये की प्रापर्टी बनाई है। इसके बाद पुलिस ने गांव में ही उसकी 27 लाख तीस हजार रुपये की प्रापर्टी कीमत को नई दिल्ली स्थित कंपीटेंट अथारिटी से आदेश मिलने के बाद फ्रीज की है। पुलिस ने उक्त प्रापर्टी के बाहर नोटिस चिपका दिया है। आरोपी उक्त प्रापर्टी को न तो बेच सकेगा और न ही किसी के नाम ट्रांसफर कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed