{"_id":"66eaae93edece91b6e010680","slug":"police-arrested-two-robber-in-ludhiana-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए युवक बने लुटेरे, चोरी की एक्टिवा पर राहगीरों से करते थे लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए युवक बने लुटेरे, चोरी की एक्टिवा पर राहगीरों से करते थे लूट
Wed, 18 Sep 2024 07:17 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:17 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में राहगीरों से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की बाइक और लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए राहगीरों से लूटपाट करते थे। आरोपी इतने शातिर हैं कि वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी की एक्टिवा का इस्तेमाल करते थे। थाना डिविजन-2 की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इस्लामगंज निवासी प्रिंस सिंह और मोहल्ला हरगोबिंद नगर के प्रिंस कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी सिविल अस्पताल के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक्टिवा के साथ साथ विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो युवक किसी वारदात की फिराक में हैं। स्कूटी पर सवार दो युवक नाके पर पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें शक के आधार पर रोका और स्कूटी के दस्तावेज दिखाने को कहा। जांच में पता चला कि उक्त एक्टिवा चोरी की है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोरी की एक्टिवा पर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। लोगों से लूटे हुए मोबाइल फोन आरोपी सस्ते दाम में बेच देते थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है और दोनों ही जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं। वह दुकानों पर दिहाड़ी पर काम कर खर्च चलाते थे। शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए आरोपी राहगीरों से लूटपाट करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है कि वह लूटे हुए मोबाइल फोन और वाहन किसे बेचते थे।