फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Poisonous liquor: Protest at home of MLAs including Minister Ashu in ludhiana

जहरीली शराब: मंत्री आशु सहित विधायकों के घर पर प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2020 04:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor: Protest at home of MLAs including Minister Ashu in ludhiana
लुधियाना में शराब माफियाओं के खिलाफ मंत्री के घर का घेराव कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य - फोटो : LUDHIANA
प्रदेश में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले में शुक्रवार को भाजपाइयों कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु सहित विधायक सुरिंदर डाबर, राकेश पांडे के घरों के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक संजय तलवार कोरोना संक्रमित होने के चलते धरना नहीं दिया गया। भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगला ने आरोप लगाया सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में शराब माफिया फलफूल रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में जहरीली पीकर 123 लोगों की मौत हो चुकी है। अब सरकार एसआईटी से जांच करवाने की बात कर रही है। इससे भी कुछ नहीं होने वाला है, यह सब कुछ लोगों की आंखों में धूल झोकने के लिए हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा शराब माफिया किस कदर हावी हो चुका है, इसका उदाहरण लॉकडाउन में सभी ने साफ देखा है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र सरकार से बार-बार शराब ठेकों की खोलने की दुहाई देते रहे, क्योंकि उनका कहना था कि उनके खजाने को धक्का लग रहा है। लॉकडाउन के दौरान शराब ठेके खुल गए। लॉकडाउन के दौरान सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण के चलते घर-घर शराब पहुंची है। इससे सरकार के खजाने को करोड़ों रुपये की चपत लगी है। इस समय सूबे में हर साल दो हजार करोड़ रुपये की अवैध शराब बकती है। हमारी मांग है कि सीबीआई को जहरीली शराब मामले की जांच सौंपनी चाहिए। इस जांच में खुलासा होगा कि कौन-कौन नेता शराब माफिया के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed