{"_id":"62a4cf08c3ea4540c80b3a32","slug":"planning-a-bank-robbery-three-of-bengali-gang-arrested-two-absconding-ludhiana-news-pkl4533813164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक डकैती की योजना बना रहे बंगाली गिरोह के तीन काबू, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक डकैती की योजना बना रहे बंगाली गिरोह के तीन काबू, दो फरार
विज्ञापन
लुधियाना। हथियार दिखाकर महानगर के बैंक को लूटने की योजना बनाने वाले तीन आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि गिरोह के दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपियों को पुलिस ने मोती नगर इलाके में गिरफ्तार किया, जहां आरोपी खाली प्लाट में बैठे लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना गांव जसपाल बांगड़ निवासी अनिक लाल सिंह उर्फ बंगाली, ढंढारी कलां निवासी रिशु सिंह उर्फ रिशु और साहनेवाल जसपाल बांगड़ निवासी राज कुमार उर्फ राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे जसपाल बांगड़ की शिव कालोनी निवासी राहुल उर्फ काला राजू और दिलीप कुमार की तलाश में जुटी है। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि सीआईए टू और थाना मोती नगर की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों से लैस होकर एक खाली प्लाट में बैठे हैं और इसी समय बैंक को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर ली गई। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना बंगाली और उसके दो साथियों को तो काबू कर लिया, जबकि राहुल और दिलीप पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्तौल देसी, 15 कारतूस और मैगजीन के साथ-साथ तेजधार हथियार, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन और पचास हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपियों ने इलाके में से चार लाख और साठ हजार रुपये की लूट को भी अंजाम दिया था। आरोपी इसके अलावा पहले भी कई ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुुलिस के अनुसार आरोपी बंगाली के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद करीब 12 के वारदातें हल हुई हैं।