फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Pistol bought cheaply for hobby, arrested

शौक के लिए सस्ते में खरीदी पिस्तौल, गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2020 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Pistol bought cheaply for hobby, arrested
हथियार रखने के शौक को पूरा करने के लिए निजी अस्पताल में काम करने वाले एक युवक ने नाजायज हथियार चंद रुपयों में खरीद लिया। आरोपी हथियार को हर समय अपनी कमर में बांध कर रखता था। आरोपी उस समय पुलिस के हाथ लग गया जब सीआईए टू की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर रखी थी। आरोपी पुलिस को देख घबरा गया और चेक करने पर आरोपी के कब्जे से हथियार मिला। थाना मोती नगर में इस मामले में एलआईजी फ्लैट में रहने वाले सुखविंदर सिंह के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई राज कुमार ने बताया कि सुखविंदर सिंह मूल रुप से फतेहगढ़ साहिब के गांव बरास का रहने वाला है। यहां पर वह किराए के मकान में रहता था और एक निजी अस्पताल में काम करता था। उसे हथियार रखने का काफी शौक था। कुछ समय पहले उसने चंद रुपयों में एक प्रवासी से हथियार खरीद लिया। 315 बोर का पिस्तौल और चार कारतूस आरोपी हमेशा अपने पास रखता था। शुक्रवार को सीआईए टू की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था और पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। जब आरोपी पीछे मुड़ा तो पुलिस ने शक के बिनाह पर आरोपी को काबू कर लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद की। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि उसने पिस्तौल किससे और कितने में ली। आरोपी ने पिस्तौल का करना क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed