फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   PAU Professor car fall in sindwa

पीएयू के प्रोफेसर की कार नहर में गिरी, मौत

Sun, 29 Dec 2013 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो लुधियाना Updated Sun, 29 Dec 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
PAU Professor car fall in sindwa
लुधियाना से गुजरती सिंधवा नहर में रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार गिर गई। इसमें सवार व्यक्ति की मौत को गई। मृतक की पहचान प्रोफेसर कालोनी निवासी दविंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


वह पीएयू में एसोसिएट्स प्रोफेसर थे। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मुलाजिम वहां पहुंचे तो उन्होंने बिना सोचे समझे नहर में छलांग लगा दी और दविंदर सिंह को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचा बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने दविंदर के शव को अगर नगर स्थित रघुनाथ अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।

चौकी रघुनाथ इंक्लेव के प्रभारी एएसआई हरिंदरपाल सिंह ने कहा कि दविंदर सिंह पीएयू में प्रोफेसर थे। रविवार को उनकी पत्नी और बच्चे अमृतसर किसी काम से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दविंदर सिंह राजगढ़ एस्टेट में अपना मकान बनवा रहा था। वह निर्माण कार्य देखने के लिए अपनी मारुति कार में वहां जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

कार को नहर में गिरते देख किसी ने शोर मचा दिया। सूचना मिलने के बाद एएसआई ज्ञान सिंह व पीएचजी सोमनाथ दविंदर को बचाने के लिए नहर में कूद गए।

दोनों ने किसी तरह कार से दविंदर सिंह को बाहर निकाला और इलाज के लिए रघुनाथ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलने के बाद दविंदर सिंह के साथी प्रोफेसर रघुनाथ अस्पताल में पहुंच गए। एएसआई हरिंदर पाल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। प्रोफेसर दविंदर की कार निकलवाकर चौकी में रखवा ली गई है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed