फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Patwari reached the fields, got a complaint of burning stubble, the farmers protested

पराली जलाने की शिकायत मिली खेतों में पहुंचे पटवारी, किसानों ने किया विरोध

Mon, 31 Oct 2022 10:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Patwari reached the fields, got a complaint of burning stubble, the farmers protested
फतेहगढ़ साहिब के गांव रुड़की में सरकारी विभाग की टीम के सामने प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : GOBINDGARH
पराली जलाने की शिकायत मिली खेतों में पहुंचे पटवारी, किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन

कहा, पराली जलाना हमारी मजबूरी है
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब के गांव रूढ़की में पराली जलाने की शिकायत मिलने के बाद पहुंची विभाग की टीम का किसानों ने जबरदस्त विरोध कर दिया और उनको कोई कार्रवाई नहीं करने दी। नमोशी के आलम में कार्रवाई करने गई टीम को वापस लौटना पड़ा।
मामला गांव रूढ़की का है जहां क्रांतिकारी किसान यूनियन ने टीम के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी और कहा कि वह खुद पर कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। पराली जलाने वाले किसानों की जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व विभाग के नोडल अधिकारी व अधिकारियों को किसानों ने घेर लिया जिससे. किसानों के विरोध के कारण अधिकारियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह भालमाजरा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह ने कहा कि किसान मजबूरी में पराली जला रहे हैं। किंतु सरकार उनसे धक्का कर रही है। लेकिन वे किसी भी अधिकारी को अपने खेतों में दाखिल नहीं होंने देंगे। इस बारे मौके पर मौजूद नोडल अफसर अजय पांडे और पटवारी मनदीप सिंह ने बताया कि पराली जलाने की शिकायत मिलने के बाद वह गांव रुड़की में कार्रवाई करने आए थे और किसानों ने उनका विरोध कर दिया और उन्हें खेत में जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन--31जीबीजीपी02---फतेहगढ़ साहिब के गांव रुड़की में सरकारी विभाग की टीम के सामने प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed