{"_id":"693ed5dd6ca65da3800c13d9","slug":"pathankot-forest-department-employees-have-leveled-serious-allegations-against-the-range-officer-bathinda-news-c-61-1-kot1001-103440-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: जंगलात विभाग के कर्मचारियों ने रेंज अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट: जंगलात विभाग के कर्मचारियों ने रेंज अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
पठानकोट। जंगलात विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को रेंज अधिकारी पठानकोट के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि रेंज अधिकारी द्वारा उन्हें उचित मेहनताना नहीं दिया जा रहा और उनकी मांग करने पर धमकियां दी जाती हैं। अध्यक्ष धर्मिंदर कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को महीने में 26 दिन काम करने के बावजूद सिर्फ 10 दिन का मेहनताना मिलता है।
रिटायर्ड कर्मी दया राम ने आरोप लगाया कि जब मौजूदा कर्मचारी अपने पैसों की मांग करते हैं, तो रेंज अधिकारी उन्हें धमकाते हैं और रिकार्ड खराब करने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों को दस-दस दिन का समय दिया जा रहा है, जबकि पंजाब सरकार पठानकोट में ग्रीनिंग के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। इसके बावजूद, रेंज अधिकारी फर्जी कर्मचारियों को दिखाकर पेमेंट निकाल रहे हैं और असली काम करने वालों को समय पर मेहनताना नहीं मिल रहा।
कर्मचारियों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि पठानकोट में 2025-26 वर्ष के विकास फंड की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। इस मौके पर राकेश कुमार, महिंदर सिंह, ओंकार नाथ, समित्री देवी समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।