{"_id":"67c68c100f077f6383080c6d","slug":"one-died-in-accident-in-jagraon-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagraon: एक्टिवा और साइकिल की टक्कर के बाद युवती को ट्राली ने कुचला, बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagraon: एक्टिवा और साइकिल की टक्कर के बाद युवती को ट्राली ने कुचला, बुजुर्ग घायल
Tue, 04 Mar 2025 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:44 AM IST
सार
घटना रेलवे पुल पर रानी झांसी चौक की तरफ से आ रहे वाहनों के बीच हुई। करनैल गेट के पास एक आलू से भरी ट्राली के पीछे साइकिल सवार बुजुर्ग जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक्टिवा सवार युवती की साइकिल से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जगरांव में हादसे में युवती की माैत और बुजुर्ग घायल
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
जगरांव में तहसील रोड स्थित रेलवे पुल पर एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान लुधियाना के गांव बनियावाल निवासी कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।
घटना रेलवे पुल पर रानी झांसी चौक की तरफ से आ रहे वाहनों के बीच हुई। करनैल गेट के पास एक आलू से भरी ट्राली के पीछे साइकिल सवार बुजुर्ग जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक्टिवा सवार युवती की साइकिल से टक्कर हो गई।
टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग जोरा सिंह एक तरफ गिर गए और साइकिल दूसरी तरफ गिर गई। एक्टिवा का संतुलन बिगड़ने से युवती ट्राली के टायर के सामने गिर गई। ट्राली का टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग जोरा सिंह चुंगी नंबर 5 जगरांव के रहने वाले हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हागसे के कारण रेलवे पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।