फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   On Vijay Diwas, tributes were paid to the martyrs at the Asafwala War Memorial.

Ludhiana News: विजय दिवस पर आसफवाला वॉर मेमोरियल में शहीदों को नमन

Tue, 16 Dec 2025 06:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
On Vijay Diwas, tributes were paid to the martyrs at the Asafwala War Memorial.
-1971 युद्ध के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

---
फाजिल्का। विजय दिवस पर फाजिल्का स्थित आसफवाला वॉर मेमोरियल में एक भव्य एवं भावुक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सैनिकों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में सेना के उच्च अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और आम नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्रिगेडियर सुशील चांदवानी, कर्नल रॉबिन कुमार, कर्नल चंद्रकांत शर्मा, कर्नल सौम्य रंजन पति, कर्नल हरप्रीत सिंह, कर्नल एमएस गिल सहित अन्य वरिष्ठ सेना अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर एस. अमरप्रीत कौर संधू और पीएनबी सर्कल हेड नवीन गुप्ता समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर सुशील चांदवानी ने कहा कि हम आज यहां उन वीर शहीदों को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं जिन्होंने 1971 के युद्ध में अद्वितीय साहस दिखाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और देश की सीमाओं की रक्षा की। फाजिल्का के लोग इन शहीदों को रक्षक के रूप में सम्मान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह की शुरुआत आसफवाला वॉर मेमोरियल से मिनी मैराथन के आयोजन से हुई जिसे शौर्य और धैर्य का प्रतीक बताया गया। इस दौरान डॉ. उमा शर्मा की ओर से लिखित पुस्तक सरहद-ए-फाजिल्का का भी विमोचन हुआ। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो शहीदों के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीयता से भरी हुई थीं।

समारोह के दौरान शहीदों की समाधि कमेटी के पदाधिकारी संदीप गिल्होत्रा, प्रफुल चंद्र नागपाल, शशि कांत, रवि नागपाल, आशीष पुपनेजा, अशोक गुलबद्धर आदि भी उपस्थित थे। प्रफुल चंद्र नागपाल ने बताया कि फाजिल्का सेक्टर में कई वीर सैनिकों के पार्थिव शरीर दफन हैं जिन्होंने फाजिल्का शहर और सीमावर्ती क्षेत्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed