फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   On the pretext of lunch, SADPresident arrived Maluka to persuade

लंच करने बहाने शिअद अध्यक्ष पहुंचे मलूका को मनाने

Sat, 04 Sep 2021 09:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of lunch, SADPresident arrived Maluka to persuade
बठिंडा। शिरोमणि अकाली दल की ओर से रामपुरा से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद मलूका ने शिअद हाईकमान पर निशाने साधने शुरू कर दिए थे। मलूका के तीखेे तेवरों को देखते हुए शनिवार को शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खुद पूर्व मंत्री मलूका एवं उसके बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका को लंच करने के बहाने मनाने के लिए उनके घर पहुंच गए। वहीं तीखे हमले कर रहे मलूका भी सुखबीर के साथ मुलाकात के बाद यू टर्न ले गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले शिअद की ओर से रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र के लिए सिकंदर सिंह मलूका के नाम का एलान किया गया था, लेकिन मलूका ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह तो पिछले एक वर्ष से मौड़ मंडी विस क्षेत्र के लिए तैयारी कर रहे थे। ऐसे में वे रामपुरा से चुनाव नहीं लडे़ंगे बल्कि रामपुरा से उनके पुत्र गुरप्रीत सिंह मलूका को चुनाव लड़ाया जाए। इसके अलावा मलूका ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कहा था कि रामपुरा से चुनाव लड़ने संबंधी उनकी शिअद अध्यक्ष सुखबीर से कोई बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को जैसे ही शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पार्टी के नेता सिकंदर सिंह मलूका के घर लंच करने बहाने पहुंचे तो सिकंदर सिंह मलूका ने यू टर्न ले लिया। शिअद अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे सिर्फ लंच करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनकी मलूका से बात हो गई है वे ही रामपुरा फूल से 2022 के विधानसभा चुनाव शिअद टिकट पर लडे़ंगे और उनके बेटे गुरप्रीत मलूका को पार्टी में जिलास्तरीय पद दिया जा रहा है। शिअद अध्यक्ष की बात पर मुहर लगाते हुए सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि पार्टी जो भी उनकी सेवा लगाएगी वह उन्हें मंजूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed