फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Northern Railway's GM visited Nangal Railway Station

उत्तर रेलवे के जीएम ने किया नंगल रेलवे स्टेशन का दौरा

Fri, 24 Jun 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Northern Railway's GM visited Nangal Railway Station
नंगल। उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल शुक्रवार रेलवे विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ नए प्रोजेक्टों को लेकर नंगल रेलवे स्टेशन के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए उनसे पूछे सवालों का जवाब भी विस्तार से दिया। उत्तर रेलवे के जीएम सरहंद से लेकर पड़ोसी राज्य हिमाचल के जिला ऊना के तहत पड़ते दौलतपुर चौक तक रेलवे के चल रहे कार्यों की जांच व आगामी योजनों को लेकर यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि नंगल-तलवाड़ा रेल मार्ग को जम्मू से जोड़ने का लक्ष्य तय है। इसके लिए दौलतपुर चौक से आगे जमीन अधिग्रहण करने का प्रक्रिया जारी है और कई स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की भी जा चुकी है। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु बनवाए जा रहे फुट ओवर ब्रिज के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा होते ही इस यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। नंगल में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए रेलवे द्वारा एनओसी न देने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से कोई दिक्कत पेश नहीं की जा रही। पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग को सिंगल एनटीटी स्कीम के तहत यह कार्य दे दिया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नंगल के राजीव गांधी चौक के निकट बनने वाले अंडर पास निर्माण को लेकर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा लोक निर्माण विभाग रोका जा रहा है जबकि कुछ लोग अंडर पास के समर्थन में हैं। ऐसे में पंजाब सरकार को देखना है कि क्या करना है। इससे पहले समाजसेवी प्रदीप सोनी के नेतृत्व में जीएम आशुतोष गंगल को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग उठाई कि अगर नंगल में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के निर्माण में रेलवे की ओर से कोई अड़चन पैदा की जा रही है तो उसे पहल के आधार पर दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed