फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   new jail canteen inaugration

कैदी बनाएंगे, लोग खाएंगे

Wed, 10 Feb 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 10 Feb 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
new jail canteen inaugration
जेल अधिकारियों और स्टाफ द्वारा बनाई गई सोसाइटी ऑफ द डेवलपमेंट की मदद से जेल के अंदर तैयार की गई नई कैंटीन का उद्घाटन बुधवार को एडीजीपी जेल आरपी मीना ने किया। जेल में यह कैंटीन मुलाकातियों के खाने-पीने के लिए बनाई गई है। इस कैंटीन में जेल के अंदर बंद कैदियों द्वारा तैयार किए गए समोसे, बिस्कुट और नमकीन के अलावा घरेलू सामान बेचा भी जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बंदियों से मुलाकात करने आए लोग तो कैंटीन से सामान खरीदेंगे ही, इसके अलावा बाहर के लोग भी आकर इस  कैंटीन से सामान खरीद सकते हैं। उनका दावा है कि कैंटीन में बिकने वाले सामान बाजार से सस्ता होगा। जेल सुपरिंटेंडेंट एसपी खन्ना, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा ने बताया कि कैंटीन में सील बंद सामान मिलेगा।
विज्ञापन


अगर कोई मुलाकाती, जेल में बंद अपने बंदी को कोई सामान देना चाहता हो तो वह कैंटीन से खरीद कर दे सकता है। पहले बंदियों के रिश्तेदार बाहर का सामान खरीदकर अंदर देते थे, जिससे कई दफा सामान में पाबंदीशुदा सामान बरामद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीजीपी रामपाल मीना ने बताया कि इस कैंटीन में समोसे, बिस्कुट और नमकीन के अलग-अलग सीलबंद पैकेट, साबुन, फिनायल, कढ़ाई के सूट और इसके अलावा कई और सामान मिलेगा। सामान जेल के अंदर तैयार किया जाता है।

प्रोफिट को बंदियों की सुविधाओं पर किया जाएगा खर्च
एडीजीपी मीना का कहना है कि यह कैंटीन अधिकारियों और स्टाफ द्वारा बनाई गई सोसाइटी फॉर द डेवलपमेंट की मदद से शुरू की गई है। उसके खर्चे निकालकर जो सोसाइटी को प्रोफिट होगा, वह बंदियों की सुविधाओं के लिए खर्च किए जाएंगे। एडीजीपी ने बताया कि स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की जाएगी।


कैदियों के जो बच्चे पढ़ने में होशियार हैं, मगर उनके घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे बच्चों के लिए स्कॉलरशिप शुरू की गई है। इसके लिए 14 बच्चे चुने गए हैं। उन्हें एक हजार रुपये महीना स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा महिला जेल के अंदर बंद महिलाओं के छह साल से छोटे बच्चों का जन्मदिन मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed