फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Neighbors clashed, one injured in firing

गंदे पानी की निकासी को लेकर पड़ोसी भिड़े, गोली चलने से एक घायल

Thu, 26 Aug 2021 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Neighbors clashed, one injured in firing
रायकोट के मोहल्ला प्रेम नगर में गंदे पानी की निकासी को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पड़ोसी ने दूसरे पर चोली चला दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में गोली चलाने वाला भी घायल हो गया। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना रायकोट पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि मनोज मल्होत्रा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके गंदे पानी की निकासी वाला पाइप तोड़ दिया। जब वह इसके बारे में बात करने मनोज मल्होत्रा के पास गया तो वह आगबबूला होकर उन पर टूट पड़े। मनोज मल्होत्रा ने गुस्से में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके हाथ के अंगूठे छोटी उंगली और पैर को रगड़ते हुए निकल गए।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल में इलाज करवा रहे मनोज मल्होत्रा ने बताया कि कृष्ण कुमार उनके बेटे कबीर और चंदन और एक अज्ञात ने बेसबाल बैट और अन्य हथियारों से उन पर हमला बोल दिया था। इसलिए उन्होंने अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। अगर वह ऐसा नहीं करते तो तीनों उन्हें पीट कर मार डालते। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि अभी मनोज मल्होत्रा के बयान की पड़ताल की जा रही है। अगर उसकी शिकायत सही पाई जाती है, तो दूसरे पक्ष पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed