फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   neck, china, dor, man, killed, ludhiana

गले में चाइना डोर फंसी, चालक की मौत

Tue, 14 Jan 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 14 Jan 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
neck, china, dor, man, killed, ludhiana
जिला पुलिस द्वारा बैन किए जाने के बावजूद शहर में धड़ल्ले से बिक रही चाइना डोर की वजह से एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


सलेम टाबरी इलाके में चाइना डोर गले में फंसने की वजह से सलेम टाबरी स्थित 30 फुटी रोड निवासी कपिल कुमार उर्फ बिन्नी का मोटरसाइकिल बेकाबू हो गया और सीधे खंभे से जा टकराया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची।


बिन्नी के पिता अशोक कुमार ने बताया कि वह कपड़े के शोरूम में काम करता था। सोमवार को वह अपने चाचा के घर से पतंग उड़ाकर रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सलेम टाबरी स्थित न्यू जनकपुरी इलाके में चाइना डोर उसके गले में फंस गई।
विज्ञापन



गले में से डोर निकालने के चक्कर में उसके मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खंबे से जा टकराया। टकराने के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अशोक कुमार ने बताया कि कपिल का ढाई साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह किराए के मकान में रहता है। बिन्नी की कमाई से ही घर चलता था। थाना सलेम टाबी में तैनात एएसआई बलदेव सिंह ने कहा कि बिन्नी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed