{"_id":"be56e0529aafa29f3b0b5735cb1368f7","slug":"national-buyer-seller-meet-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":" डिजाइनर वूलेन गारमेंट्स के तीस हजार पीस डिसप्ले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजाइनर वूलेन गारमेंट्स के तीस हजार पीस डिसप्ले
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 17 May 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निटवियर, अपैरल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ लुधियाना (कमल) के बैनर तले फिरोजपुर रोड पर हर्षिला, विस्लिंग वुड रिसोर्ट में राष्ट्रीय बायर सेलर मीट निट्स एंड वियर्स का आयोजन किया गया है।
देश भर से रिटेलरों, मल्टी ब्रांड रिटेलरों का जमावड़ा लुधियाना में लगना शुरू हो गया है। मीट में लुधियाना के भी अधिकतर वूलेन गारमेंट निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। पांच दिन तक चलने वाली इस मीट में निर्माताओं ने लेटेस्ट कट, स्टाइल, डिजाइन के तीस हजार से अधिक गारमेंट डिस्पले किए हैं।
कमल का मानना है कि अगले विंटर सीजन के लिए कुल मांग के 65 फीसदी की बुकिंग मीट के दौरान कर ली जाएगी। उद्यमियों को उम्मीद है कि बदलते परिवेश में अर्थव्यवस्था की मजबूती के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए मीट के दौरान पिछले साल के मुकाबले पंद्रह से बीस फीसदी ग्रोथ मिलेगी। इसे लेकर उद्यमी खासे उत्साहित भी हैं। कमल को आशा है कि इस मीट में देश भर से करीब तीन हजार रिटेलर अपनी विंटर शॉपिंग के लिए लुधियाना का रूख करेंगे।
विज्ञापन
कमल के अलावा भी अन्य गारमेंट निर्माताओं ने शहर के विभिन्न होटलों में अपने-अपने बुकिंग सेंटर खोल रखे हैं, ताकि देश के कोने कोने से आने वाले रिटेलरों को एक ही वक्त में लाइफ स्टाइल के ट्रेंड, फैशन के तमाम रंग देखने को मिल सकें। बायर सेलर मीट में पुरुष, महिलाओं और बच्चों के हर तरह के डिजाइनर गारमेंट प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड की झलक देखने को मिल रही है। अगले विंटर सीजन में ब्राइट कलर्स की काफी मांग रहेगी। कमल के प्रधान सुदर्शन जैन का कहना है कि फैशन के प्रति लोगों में बढ़ रही जागरूकता के चलते इंडस्ट्री की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। इसलिए गारमेंट इंडस्ट्री में इनोवेशन का बोलबाला है।
फैशन के मेले में स्टॉल भी बने फैशनेबल
राष्ट्रीय बायर सेलर मीट में स्टॉल भी फैशनेबल हो गए हैं। ग्राहकों में अपनी अलग छाप छोड़ने, अच्छा अहसास कराने और अनुकूल माहौल तैयार करने के मकसद से स्टॉलों को तैयार करने में ही लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इन डिजाइनर स्टॉलों में लाइटिंग भी इस तरह से की गई है कि गारमेंट में नई चमक आए। हालत यह है कि गारमेंट के डिजाइन्स पर वाहवाही करने से पहले ग्राहक स्टॉल के डिजाइनर लुक की तारीफ कर रहा है।
किड्स गारमेंट निर्माता डी-मार्क होजरी के संचालक परवीन कोरपाल का कहना है कि लाइफस्टाइल के दौर में हर चीज पर फैशन का रंग चढ़ा है। मीट के दौरान पांच दिन में देश के हर कोने से ग्राहक आता है। ग्राहक को अच्छा वातावरण और माहौल देने के लिए स्टॉल को भी अलग अंदाज में तैयार करने की कोशिश की गई है और इसे सराहना भी मिल रही है।