फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Nangal is counted among nine most polluted cities of Punjab

नंगल पंजाब के सबसे प्रदूषित नौ शहरों में हुआ शुमार

Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Nangal is counted among nine most polluted cities of Punjab
ब्लाक कांग्रेस नंगल के प्रवक्ता एवं पार्षद एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने प्रेसवार्ता कर क्षेत्र वासियों को झूठी बयानबाजी कर गुमराह करने का आरोप लगाया। विपक्ष द्वारा नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर दोनों और लगभग दो करोड़ की लागत से लगाए जा रहे पेवरों को मुद्दा बनाने के मामले में एडवोकेट पम्मा ने कहा कि नंगल में नेशनल हाईवे पर पेवर लगाने का काम पूरी तरह से नियमों के अनुसार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों से ही इस इलाके में धूल प्रदूषण को कम करने के मद्देनजर जारी आदेशों का पालन करते हुए पेवर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। साइंस टेक्नोलॉजी एंड पर्यावरण विभाग विभाग के निर्देश मिले हैं कि नया नंगल क्षेत्र में 30 प्रतिशत तक का धूल प्रदूषण वायुमंडल में मिल चुका है। इसे रोकने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं और अगर आदेशों का पालन नही किया तो नगर कौंसिल को भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब के जिन नौ शहरों को सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल किया है, उसमें नंगल भी शामिल है और इस प्रदूषण को खत्म करने के लिए जिला स्तरीय एक कमेटी का गठन किया गया था और कमेटी ने ही नंगल-ऊना मुख्य मार्ग के दोनों और कच्ची जगह होना प्रदूषण का मुख्य कारण बताया था। इसी कारण उक्त मार्ग पर पेवर लगाए जा रहे है। इस मौके पर उनके साथ पार्षद सुरेंद्र पम्मा, पूर्व पार्षद विजय कौशल व कपूर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed