फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   nanaksar, sant, sukhbir, meeting

नानकसर संप्रदाय के संतों से बंद कमरे में मिले सुखबीर

Sat, 07 Nov 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 07 Nov 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
nanaksar, sant, sukhbir, meeting
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने शनिवार को नानकसर संप्रदाय के संतों से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने गुरुद्वारा नानकसर में अरदास के बाद पंजाब में हो रही बेअदबी की घटनाओं पर दुख जताया और कहा कि पंजाब विरोध ताकतें यह सब कुछ करवा रही हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने नानकसर संप्रदाय के तीनों प्रमुख संत बाबा लक्खा सिंह, संत बाबा हरभजन सिंह और विदेश दौरे पर गए बाबा घाला सिंह की ओर से बाबा मेहर सिंह से बंद कमरे में मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार सुखबीर ने सूबे में बेअदबी के बाद बन रहे रोष के माहौल को शांत करने के लिए सहयोग मांगा। पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि बेअदबी की घटनाएं बड़ी साजिश हैं, लेकिन ऐसी साजिशों को कतई कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सच सामने लाने के लिए उच्च स्तरीय जांच चल रही है।
विज्ञापन

बेअदबी को लेकर रोष में नहीं दिया सिरोपा
गुरुद्वारा नानकसर में नतमस्तक होने पर सुखबीर बादल को संत बाबा लक्खा सिंह ने सिरोपा नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार संत बाबा लक्खा सिंह बेअदबी पर रोष के चलते न किसी समागम में सिरोपा ले रहे हैं और न ही किसी को सिरोपा भेंट कर रहे हैं। हालांकि सुखबीर बादल संत के काफी करीब माने जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनको सिरोपा नहीं दिया गया। संत ने आज उनको प्रसाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतों ने कहा, सरकार सख्ती बरते
नानकसर के संतों ने डिप्टी सीएम को बेअदबी की घटनाओं को रोकने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने को कहा। संत लक्खा सिंह ने बादल से कहा कि आरोपियों को काबू करके संगत के सामने बेनकाब किया जाए ताकि भविष्य में शरारती तत्व गुरु साहिब के पावन स्वरूपों की बेअदबी न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed