{"_id":"bea365d2236b169a3f9f303c9aabb992","slug":"nacchattar-gill-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक नछत्तर गिल एक दिन के पुलिस रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक नछत्तर गिल एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो लुधियाना
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माडल बनाने का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार करने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पंजाबी गायक नछत्तर गिल को पीएयू की पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया।
जहां से उसे दोबारा एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पीएयू की पुलिस आरोपी नछत्तर गिल को पेश करने के बाद सिविल अस्पताल में अपनी प्राइवेट गाड़ी में मेडिकल कराने पहुंची। वहां से उसे थाने ले जाया गया।
पुलिस अब नछत्तर गिल उसके साथी प्रापर्टी डीलर चरणजीत सिंह चन्नी व राजदीप सोही से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस अब उनके फरार साथी राजा की तलाश में जुटी हुई है। अब तीनों आरोपियों को सोमवार दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच दिन में नहीं हो सकी कोई भी बरामदगी
थाना पीएयू की पुलिस ने पंजाबी गायक नछत्तर गिल को गिरफ्तार कर पीड़ित को इंसाफ दिलाने का दावा कर अपनी पीठ तो थपथपा ली, लेकिन दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद तीन बार रिमांड ले लिया, लेकिन उससे कोई बरामदगी नहीं कर सकी।
पांच दिनों के रिमांड के दौरान पुलिस बड़े बड़े आरोपियों से काफी कुछ बरामद कर लेती है, लेकिन पंजाबी गायक से पुलिस पांच दिनों में न तो कोई वीडियो क्लिप बरामद कर सकी है और न ही कोई पैन ड्राइव।
पुलिस ने बरामदगी के नाम पर अदालत से आरोपी का एक दिन का रिमांड और मांगा है ताकि उससे पैन ड्राइवर और पीड़ित की एमएमएस की वीडियो क्लिपिंग बरामद की जा सके।
पीड़ित के पिता ने लगाए वीआईपी सुविधाएं देने के आरोप
पीड़ित के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी नछत्तर गिल और उसके गिरफ्तार साथियों को वीआईपी सुविधाएं दे रही हैं।
पुलिस तीनों को सलाखों में बंद रखने की बजाए मुंशी के कमरे में बिठाए रखे बैठी होती है। अगर आरोपियों को कही ले जाना होता है तो पुलिस उन्हें सरकारी गाड़ी में ले जाने की बजाए प्राइवेट गाड़ी में ले जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पांच दिन हो गए आरोपियों को गिरफ्तार किए हुए। पुलिस अभी तक आरोपियों से कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है।
पीड़ित के पिता लगा रहे है बेवजह आरोप : एडीसीपी जोगिंदर
वीआईपी सुविधाएं देने के बारे में जब एडीसीपी जोगिंदर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीड़ित के पिता बेवजह आरोप लगा रहे हैं।
तीनों आरोपियों में से किसी को भी किसी प्रकार की कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी जा रही है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद सलाखों में बंद किया जाता है। चार दिन से आरोपी नछत्तर गिल ने वहीं कपड़े पहन रखे हैं।
पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके चौथे फरार साथी राजा की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।