{"_id":"56f5491a4f1c1b4072f14d55","slug":"murder-attempt-murder-attempt-of-wife-in-ludhiana-one-arrest-in-murder-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू झगड़े में पत्नी की हत्या करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू झगड़े में पत्नी की हत्या करने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 25 Mar 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबा उसकी हत्या करने की कोशिश की। जब पत्नी की हालत खराब हो गई तो वह खुद ही उसको अस्पताल ले गया और उसके परिजनों को बताया कि वह बीमार है।
लड़की के परिजन अस्पताल पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ के अधीन आती चौकी घुमारमंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित मंजीत कौर के भाई के बयान पर उसके पति चेतनपाल भंडारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चेतनपाल को काबू कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
संदीप सिंह ने कहा कि उसकी बहन मंजीत कौर और चेतनपाल की पांच साल पहले लव-मैरिज हुई थी। चेतन अक्सर उसकी बहन से मारपीट करता था। मंगलवार देर रात करीब एक बजे चेतनपाल का उसके पास फोन आया कि मंजीत कौर बीमार है और वह उसे डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवा रहा है। वह डीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां जाकर उन्हें पता चला कि मंजीत कौर का गला दबा उसे मारने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक मनजीत कौर की हालत गंभीर बनी हुई है। चेतनपाल उन्हें पुलिस कार्रवाई से मना कर रहा था। मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज एएसआई कृष्ण लाल ने कहा कि चेतनपाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को काबू कर लिया गया है।